फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt First Indian Global Ambassador For Luxurious Brand Gucci before her heart of stone hollywood debut

Alia Bhatt: आलिया के हाथ लगी एक बड़ी उपलब्धि, इस ब्रांड की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनीं एक्ट्रेस

Thu, 11 May 2023 03:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 May 2023 03:04 PM IST
सार

अभिनेत्री आलिया भट्ट लग्जरी इतालवी फैशन हाउस, गुच्ची की पहली भारतीय ग्लोबल एम्बेसडर बन गई हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt First Indian Global Ambassador For Luxurious Brand Gucci before her heart of stone hollywood debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

आलिया भट्ट की खूबसूरती की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। वह एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका हर अंदाज फैंस के दिलों में जगह बना लेता है। आलिया अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। मेट गाला 2023 में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद, अभिनेत्री आलिया भट्ट अब इतालवी लग्जरी  फैशन हाउस की पहली भारतीय ब्रांड एम्बेसडर बन गई हैं।  

विज्ञापन

Alia Bhatt First Indian Global Ambassador For Luxurious Brand Gucci before her heart of stone hollywood debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

अभिनेत्री आलिया भट्ट लग्जरी इतालवी फैशन हाउस की पहली भारतीय ग्लोबल एम्बेसडर बन गई हैं। इस साल मेट गाला में अपना सफल डेब्यू करने वाली आलिया दक्षिण कोरिया के सियोल में आगामी क्रूज 2023 रनवे शो में ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पहली बार नजर आएंगी। यह शो आगामी 16 मई को ग्योंगबोकगंग पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन देश में फैशन हाउस के 25 साल पूरे करने के मौके पर किया जा रहा है। बता दें, हाल ही में, आलिया भट्ट ने कनिका गोयल लेबल द्वारा कस्टम मेड ब्लेजर और पैंट के साथ इसी ब्रांड की शर्ट में अपनी कुछ शानदार तस्वीरें साझा की थीं।  
Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से कटा करण जौहर का पत्ता! यह बॉलीवुड सुपरस्टार संभालेगा शो की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt First Indian Global Ambassador For Luxurious Brand Gucci before her heart of stone hollywood debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट ने हाल ही में मेट गाला 2023 के कार्पेट पर चलकर देश का मान बढ़ाया है। दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में आलिया का व्हाइट पर्ल आउटफिट लोगों को खूब भाया और अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी हुई। मेट गाला डेब्यू में आलिया ने डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया गया एक ड्रीमी व्हाइट पर्ल गाउन पहना था। उनका आउटफिट सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से प्रेरित था।

विज्ञापन

Alia Bhatt First Indian Global Ambassador For Luxurious Brand Gucci before her heart of stone hollywood debut
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अगली बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ ही आलिया के पास गैल गैडोट और जेमी डोर्नन स्टारर फिल्म 'द हार्ट ऑफ स्टोन' भी है। इस फिल्म से आलिया हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। अभिनेत्री के पास प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है।
Harish Pengan: अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हरीश पेंगन, दोस्त ने इलाज के लिए मांगी पैसों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed