फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar praised kareena kapoor

कहीं ट्विंकल को खफा न कर दे अक्षय की यह गुस्ताखी

Fri, 17 Apr 2015 10:53 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar praised kareena kapoor

अक्षय कुमार ने एक ऐसी बात कह दी है जो उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को नागवार गुजर सकती है। अक्षय ने अपनी रील पार्टनर की जमकर तारीफ की और इस तारीफ के बीच वो अपनी रियल पार्टनर के बारे में शायद भूल ही गए। हैरानी की बात यह है कि अक्षय ने रील पार्टनर की अदाकारी की ही नहीं उनकी अदाओं की प्रशंसा कर डाली। जानिए क्या है पूरा माजरा।

विज्ञापन


करीना के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं अक्षय

akshay kumar praised kareena kapoor

अक्षय कुमार और करीना कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी जितनी शानदार है, उनकी रियल लाइफ दोस्ती भी उतनी ही शानदार है। दोनों सिल्वर स्क्रीन पर काफी तरोताजा और चुस्त-दुरुस्त नजर आते हैं।

एक और मजेदार बात कि अक्षय सिर्फ करीना के अभिनय से ही प्रभावित नहीं हैं बल्कि करीना के व्यक्तित्व से भी काफी प्रभावित हैं।

​जहाँ कुछ ही दिनों पहले अक्षय ने करीना कपूर को खुद का लक्की चार्म बताया था वहीं अब अक्षय ने करीना की जी खोल कर तारीफ करते हुए उन्हें अमेज़िंग लेडी कहा है।

​अक्षय ने अपने ट्विटर पर लिखा है, "तेरी मेरी कहानी के लिए आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया! इस अमेज़िंग लेडी के बिना यह संभव ही नहीं हो सकता था।"

​अक्षय और करीना की जोड़ी एक बार फिर से 'गब्बर इज़ बैक' में नजर आएगी। इस फिल्म में करीना कपूर मेहमान भूमिका में होंगी। वहीं करीना के अलावा अक्षय फिल्म में श्रुति हासन के साथ भी रोमांस करते नजर आएँगे। कृष द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई को सिनेमा घरों में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed