फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar film mogul poster release

फिल्म 'मुगल' का पोस्टर रिलीज, गुलशन कुमार के रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार

Wed, 15 Mar 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 15 Mar 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar film mogul poster release
अक्ष्‍ाय कुमार

फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' के बाद अब अक्षय कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने फैंस को अपनी नई फिल्म के बारे में बताया। यह फिल्म गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म का नाम 'मुगल' है। यह फिल्‍म साल 2018 में रिलीज होगी। आज फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


गुलशन कुमार भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी के मालिक थे और उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार ज्यादातर भक्ति गाने गाते थे। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से हूं जो गुलशन जी को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वह मेरी पहली फिल्म सौगंध में मेरे साथ थे। हम एक जैसे बैकग्राउण्ड से थे। मैं पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


फिल्म मुगल को सुभाष कपूर डायरेक्ट करेंगे। अक्षय कुमार और सुभाष कपूर ने इससे पहले जॉली एलएलबी-2 में काम किया था। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed