{"_id":"67fb48775e47d822a9056141","slug":"ajith-kumar-good-bad-ugly-nears-1-million-dollar-milestone-in-north-america-fans-excited-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good Bad Ugly: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की नार्थ अमेरिका में हुई कितनी कमाई, जानिए आंकड़े","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Good Bad Ugly: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की नार्थ अमेरिका में हुई कितनी कमाई, जानिए आंकड़े
Sun, 13 Apr 2025 10:46 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:46 AM IST
सार
Ajith Kumar Good Bad Ugly: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार बनी हुई है। फिल्म को प्रशंसकों की ओर से साकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं अब 'गुड बैड अग्ली' की नॉर्थ अमेरिका की कमाई को लेकर एक अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
गुड बैड अग्ली पोस्टर
- फोटो : एक्स
विस्तार
अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमिल संस्करण को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं अब फिल्म की नॉर्थ अमेरिका में कमाई को लेकर जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
नॉर्थ अमेरिका में 'गुड बैड अग्ली' की कमाई
आदिक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तमिलनाडु और विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है। 123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, नॉर्थ अमेरिका में इसने 9 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है और जल्द ही 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

भारत में फिल्म की कमाई
फिल्म 'गुड बैड अग्ली' का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है और इसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। 'गुड बैड अग्ली’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 18.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और इसका कुल कलेक्शन अब 62.75 करोड़ रुपये हो गया है। 190 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 28.5 करोड़ और दूसरे दिन 13.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अजित का एक्शन और फिल्म की रोमांचक कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें:
Imran Khan: इमरान खान ने पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हम साथ नहीं दे रहे थे.....