Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' की शूटिंग हुई खत्म, सलगांवकर परिवार पर फिल्माया गया खास गाना
आपको बता दें कि यह फिल्म 2015 में आई 'दृश्यम' का सीक्वल है। फिल्म की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में विजय सलगांवकर का केस एक बार फिर खुलते हुए नजर आने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में एक गाने के साथ फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा हुआ है। यह गाना फिल्म में सलगांवकर परिवार पर फिल्माया गया है। इसके साथ दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
फिर खुलेगा केस
आपको बता दें कि यह फिल्म 2015 में आई 'दृश्यम' का सीक्वल है। फिल्म की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में विजय सलगांवकर का केस एक बार फिर खुलते हुए नजर आने वाला है। इस फिल्म में एक बार फिर से पुलिस और विजय के बीच जबरदस्त माइंड गेम देखने को मिलने वाला है।आपको बता दें कि 'दृश्यम' की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अब सीक्वल में उसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। विजय सलगांवकर का रोल अजय देवगन ने प्ले किया है।
इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'दृश्यम 2' में अजय के अलावा, श्रिया सरन, और इशिता दत्त अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म में संगीत डीएसपी यानी देवी श्री प्रसाद ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म में भी नजर आएंगे अजय देवगन
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इस साल फरवरी में इस फिल्म का प्रोडक्शन शुरू किया था। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस के बेहद पसंद आया। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'दृश्यम 2' के अलावा 'थैंक गॉड' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्ट इंद्र कुमार कर रहे हैं।