फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn salutes father Veeru Devgan on Guru Purnima shares Throwback Picture

काबिल-ए-तारीफ: पिता को गुरु मानते हैं अजय देवगन, खास मौके पर साझा किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

Sat, 24 Jul 2021 01:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 24 Jul 2021 01:16 PM IST
सार

आज यानी 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर अजय देवगन ने भी अपने पिता वीरू देवगन के लिए एक खास नोट लिखा है और साथ ही एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है।

विज्ञापन
Ajay Devgn salutes father Veeru Devgan on Guru Purnima shares Throwback Picture
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : Instagram

विस्तार

आज यानी 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु को समर्पित, गुरु पूर्णिमा को भारत में बहुत ही श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। आज के दिन लोग मंदिरों में देवों के गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और जीवन में जिसे भी गुरु मानते हैं उन्हें सम्मान देते हैं। इसी खास पर्व पर सुपरस्टार अजय देवगन ने भी अपने पिता के लिए एक खास पोस्ट किया है। यह तो सभी जानते हैं कि अजय अपने पिता वीरू देवगन के काफी करीब थेवीरू देवगन बॉलीवुड के दिग्गज स्टंट निर्देशक थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए बतौर एक्शन निर्देशक काम किया था। इसके अलावा वीरू देवगन ने कई फिल्मों का भी निर्देशन किया था। गुरु पर्णिमा के मौके पर पिता के लिए अजय का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



दरअसल, अजय देवगन अपने पिता को ही गुरु मानते थे और उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर के साथ भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। अजय देवगन ने लिखा, 'मैं अपने पिता और गुरु वीरू देवगन को इस शुभ दिन पर सलाम करता हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जीवन और करियर का पाठ मैंने उनसे सीखा है। मेरे लिए यह एक मूल्यवान उपहार है जिसे मैं सम्मान की तरह अपने साथ रखता हूं।'
विज्ञापन


देखें अजय का पोस्ट - 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

Ajay Devgn salutes father Veeru Devgan on Guru Purnima shares Throwback Picture
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनको एक अच्छा एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छा बेटा होने के लिए भी बधाई दे रहे हैँ। वहीं अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। अजय जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। आरआरआर को 'बाहुबली' निर्देशक एसएस राजामौली निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता और निर्माता दिल राजू ने तेलुगु फिल्म ‘नंदी’ को हिन्दी में बनाने की घोषणा की है। अजय और राजू ने अपराध और कानून के विषय पर बनी इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed