फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan to romance R Madhavan in Fanney Khan

'फैनी खान' में अनिल नहीं इस हीरो के साथ रोमांस करती नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

Sun, 20 Aug 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 20 Aug 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to romance R Madhavan in Fanney Khan
बॉलीवुड में एक बार फिर ऐश्वर्या राय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार उम्र में छोटे हीरो के साथ रोमांटिक सीन देने पर नहीं बल्कि ये चर्चाएं लड़कियों के दिल पर राज करने वाले आर माधवन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर हो रही हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अपनी अगली फिल्म 'फैनी खान' में एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इससे पहले बॉलीवुड की सुंदरी ऐश्वर्या राय ने माधवन के साथ कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की है। फिल्म में ऐश्वर्या एक गायिका के रोल को अदा करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा करेंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट अनिल कपूर होंगे और यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- विवेक ओबरॉय के भाई ने ऐश्वर्या के साथ काम करने से किया इंकार! प्रोड्यूसर को देनी पड़ी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पहले खबरें आ रही थी कि ऐश्वर्या राय अनिल कपूर के साथ लीड रोल में रोमांस करती नजर आने वाली हैं। लेकिन बाद में इन सब बातों को कोरी अफवाह बताया गया है।


बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा कि ऐश्वर्या राय उनके साथ लीड रोल में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऐश्वर्या के साथ ताल में काम किया था तब भी लोगों को लग रहा था कि वो मेरे साथ लीड रोल में होंगी जबकि वो अक्षय खन्ना के साथ थी।  

अनिल कपूर ने उम्मीद जताई कि ऐश्वर्या के साथ रोमांटिक ट्रैक ना होने के बावजूद भी फैनी खान बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी। उन्होंने बताया कि अगस्त के आखिर में फैनी खान की शूटिंग शुरू हो जाएगी। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed