फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan attended Red Sea Film Festival 2025 actress seen interacting with Dakota Johnson

रेड सी फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छाईं ऐश्वर्या राय, डकोटा जॉनसन के साथ दिखी खास बॉन्डिंग; वीडियो वायरल

Fri, 05 Dec 2025 11:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Dec 2025 11:06 AM IST
सार

Red Sea Film Festival 2025: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। सितारों से सजे इस इवेंट में उन्होंने रेड कार्पेट पर कई विदेशी अदाकाराओं के साथ चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan attended Red Sea Film Festival 2025 actress seen interacting with Dakota Johnson
रेड सी फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय - फोटो : X

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुईं। यहां उन्होंने अपने लुक और स्टाइल से लाइमलाइट लूटी। इस स्टार-स्टड इवेंट की प्रेस कांफ्रेंस में ऐश्वर्या ब्लैक गाउन में नजर आईं। वहीं, रेड कार्पेट इवेंट के दौरान भी वह अपने लुक से छा गईं। इस दौरान 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' फेम एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ उनकी बॉन्डिंग जबर्दस्त दिखी।

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan attended Red Sea Film Festival 2025 actress seen interacting with Dakota Johnson
रेड सी फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या व अन्य विदेशी एक्ट्रेस - फोटो : X

ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में आईं नजर
रेड सी फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने कई विदेशी एक्ट्रेस के साथ शिरकत की और साथ में पोज देती नजर आईं। रेड कार्पेट पर वे ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। सोशल मीडिया पर सभी का लुक वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan attended Red Sea Film Festival 2025 actress seen interacting with Dakota Johnson
रेड सी फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या व अन्य विदेशी एक्ट्रेस - फोटो : X

डकोटा जॉनसन के साथ दिए स्टाइलिश पोज
इस इवेंट से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे डकोटा जॉनसन के साथ नजर आ रही हैं। फेस्टिवल के दौरान दोनों चर्चित अदाकाराएं एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिलीं। डकोटा और ऐश्वर्या को बात करते देख जैसे ही फोटोग्राफर्स वहां इकट्ठे हुए, दोनों एक्ट्रेस ने साथ में स्टाइलिश पोज दिए। 
 

विज्ञापन

कृति सेनन के भी हिस्सा लेने की चर्चा
ऐश्वर्या और डकोटा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'दो दिग्गज एक्ट्रेस एक फ्रेम में'। बता दें कि रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं। रेड सी फिल्म फेस्टिवल 13 दिसंबर तक चलेगा। इस वीक इस फेस्टिवल में कृति सेनन भी हिस्सा लेने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed