फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After two years on the occasion of Eid fans got to see Shahrukh in Mannat

EID 2022: मुंबई में मन्नत की बालकनी पर निकला ‘चांद’, दो साल बाद प्रशंसकों को हुआ शाहरुख का दीदार

Tue, 03 May 2022 07:42 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 03 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
After two years on the occasion of Eid fans got to see Shahrukh in Mannat
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल के कमजोर पड़ने के साथ ही देश भर में मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। ईद पर यहां मुंबई में फिल्मी दीवानों को भी एक चांद नजर आ गया। दोपहर से ही खुले आसमान के नीचे मौसम का कहर झेल रहे हजारों लोगों की मन्नत देर शाम पूरी हुई। जब उनकी ‘ईद मुबारक’ का जवाब देने अभिनेता शाहरुख खान खुद अपने बंगले मन्नत के बाहर जुटे लोगों का दीदार करने आ गए।

विज्ञापन

शाहरुख खान आमतौर पर ईद के दिन अपने बंगले की चारदीवारी पर बनी लोहे की बालकनी पर आकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे हैं। लेकिन बीते दो साल से ये सिलसिला बंद था। इस साल शाहरुख को मिलने फिर हजारों लोग यहां जुटे। दोपहर से ही हल्ला गुल्ला मचना शुरू हो गया तो स्थानीय पुलिस ने भी यहां पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। दिन ढलने से कुछ ही देर पहले शाहरुख अपनी बालकनी में नमूदार हुए तो उनके प्रशंसकों ने शोर मचा मचाकर आसमान सिर पर उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

After two years on the occasion of Eid fans got to see Shahrukh in Mannat
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ अगले साल रिलीज होने वाली है लेकिन ईद के मौके पर अक्सर पठानी सूट में दिखने वाले शाहरुख इस बार अपनी फेवरिट ड्रेस जीन्स और टी-शर्ट में ही दिखे। सामने से आती सूरज की किरणों से बचने के लिए धूप का चश्मा लगाए शाहरुख बहुत ही चित्ताकर्षक नजर आए। अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते की और फिर ईद मुबारक की दुआएं कुबूल करने को आदाब भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed