फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After theater now Puneeth Rajkumar's last film James will come on OTT sony liv

James: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आएगी पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘जेम्स’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mon, 11 Apr 2022 01:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 11 Apr 2022 01:14 AM IST
सार

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने अक्टूबर 2021 में अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध था।

विज्ञापन
After theater now Puneeth Rajkumar's last film James will come on OTT sony liv
पुनीत राजकुमार की फिल्म जेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने अक्टूबर 2021 में अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध था। उनके जन्मदिन (17 मार्च) के मौके पर रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म 'जेम्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, अब 'जेम्स' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इस खबर से फैंस काफी खुश हैं।

विज्ञापन


सोनी लिव इंडिया की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है कि जलवा हो तो जेम्स जैसा हो। साउथ का अनोखा सुपरस्टार पुनीत राजकुमार आ रहा है अपना जलवा दिखाने 14 अप्रैल को सिर्फ सोनी लिव पर। ऐसे में लोग अब घर बैठे ही इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SonyLIV (@sonylivindia)



इस फिल्म में पुनीत राजकुमार ने कमांडो की भूमिका निभाई है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। वहीं, इन्हीं भाषाओं में फिल्म सोनी लिव पर 14 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में पुनीत राजकुमार के अलावा अनु प्रभाकर, श्रीकांत, आर सरथकुमार, तिलक शेकर और मुकेश ऋषि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार का निधन 29 अक्टूबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उस वक्त वह 46 साल के थे। उनके निधन से परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी पुनीत कुमार और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed