Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे विवेक अग्निहोत्री, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
विवेक अग्निहोत्री शुरू से ही 'फाइल्स' को एक ट्रायलॉजी के रूप में देख रहे थे। पहले उन्होंने 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज की, फिर 'द कश्मीर फाइल्स' से तहलका मचाया और अब इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।
विस्तार
'द कश्मीर फाइल्स' ने विवेक अग्निहोत्री को देश के मोस्ट वांटेड डायरेक्टर्स की लीग में पहुंचा दिया है। निर्देशक के ऊपर 'फाइल्स' को फ्रेंचाइजी में बदलने का दबाव जबरदस्त है। हालांकि, विवेक बहुत क्लियर हैं। उन्होंने शुरुआत से ही 'फाइल्स' एक ट्रायलॉजी के रूप में देखा है। पहले 'द ताशकंद फाइल्स' फिर 'द कश्मीर फाइल्स' और अब विवेक 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने जताया आभार
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्यार दिया। पिछले 4 वर्षों से हमने पूरी ईमानदारी के साथ इस फिल्म को बनाया है। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है।'
बताया फिल्म का नाम
इसके बाद निर्देशक ने एक और ट्वीट कर अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी साझा की। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का नाम बताते हुए लिखा, 'द दिल्ली फाइल्स'।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 15, 2022
किस विषय पर आधारित होगी फिल्म?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'द दिल्ली फाइल्स' में दिल्ली क्राइम की सच्ची घटनाओं की कहानी बताई जाएगी। क्याेंकि कुछ समय पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। निर्देशक ने लिखा था, 'सच्चाई को छुपाना, न्याय को नकारना और मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं हमारे लोकतंत्र पर कलंक हैं। 'द दिल्ली फाइल्स' में सबसे बोल्ड और हमारे समय की एक दिल दहला देने वाली कहानी को उजागर किया जाएगा। जल्द ही हिंदी और पंजाबी में शूटिंग शुरू होगी। '
Hiding truth, denying justice and no value of human life are blots on our democracy.#TheDelhiFiles is my boldest and exposes a gut-wrenching tale of our times. Starting shoot soon in Hindi and Punjabi.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) September 13, 2021
Pl bless us.@AAArtsOfficial @AbhishekOfficl@i_ambuddha #PallaviJoshi pic.twitter.com/96jkam1cbM