फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Tanhaji The Unsung Warrior release Ajay Devgn will start shooting for Raid 2 film

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को मिली हरी झंडी, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

Sun, 22 Dec 2019 11:11 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
After Tanhaji The Unsung Warrior release Ajay Devgn will start shooting for Raid 2 film
Film Raid - फोटो : file photo

फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की रिलीज के तुरंत बाद मिस्टर भरोसेमंद अजय देवगन फिर से रेड मारने जा रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में अजय ने एक ईमानदार आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस के साथ ही फिल्म समीक्षकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। इस सफलता के बाद अब अजय देवगन ने इसकी दूसरी पार्ट के लिए भी कमर कस ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजय देवगन को फिल्म की कहानी के स्वरूप के बारे में बताया गया है। अजय को कहानी पसंद आई है इसलिए उन्होंने बिना देर किए इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दिया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चालू है। इस फिल्म को फिर एक बार कुमार मंगत पाठक ही प्रोड्यूस करेंगे। माना जा रहा है कि दूसरी पार्ट भी एक दिलचस्प थ्रिलर फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। वहीं मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा  कर सकते हैं। पहली पार्ट की तरह ही इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ही करेंगे। 
विज्ञापन


अजय देवगन इन दिनों अपने करियर की 100वीं फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अजय पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं। वह इस फिल्म को हिंदी सिनेमा जगत की सर्वश्रेष्ठ 3डी पीरियड ड्रामा फिल्म बनाना चाहते हैं। फिल्म में सैफ अली खान, काजोल और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन एफफिल्म्स और टी सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता कुमार गौरव की बेटी सिया बनीं दुल्हन, भतीजी की शादी में संजय दत्त ने मारी ग्रैंड एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed