फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Girlfriend Gabriela Arjun Rampal Summoned By NCB on 13th November

NCB ने भेजा अर्जुन रामपाल को समन, गर्लफ्रेंड से हो चुकी है पूछताछ

Thu, 12 Nov 2020 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 03:55 PM IST
सार

  • अर्जुन रामपाल को NCB ने भेजा समन।
  • पूछताछ के लिए बुलाया दफ्तर।

विज्ञापन
After Girlfriend Gabriela Arjun Rampal Summoned By NCB on 13th November
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल में लगातार कई सितारे फंसते जा रहे हैं। इनमें अब अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम भी जुड़ गया है। अर्जुन के घर में बीती 9 नवंबर को एनसीबी ने छापेमारी की थी। जिसके बाद अर्जुन की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गेब्रिएला के बाद अब अभिनेता अर्जुन रामपाल को भी NCB ने समन भेजा है।

विज्ञापन


वहीं अब खबर है कि अभिनेता अर्जुन रामपाल को भी NCB यानी कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन भेजा है। एनसीबी ने समन भेजकर अर्जुन को 13 नवंबर के दिन पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

 

हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला को भी एनसीबी की तरफ से पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गेब्रिएला से गुरुवार को भी एनसीबी ने पूछताछ की। इससे पहले उन्हें बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गैब्रिएला से बुधवार को 6 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने गेब्रिएला डेमेट्रियड्स से उनके भाई अगिसिलाओस के साथ ड्रग्स कनेक्शन को लेकर सवाल किए। एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है और ड्रग्स पेडलर्स पर शिकंजा कस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed