फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami body Transformation: Follow these tips diet and exercise to make six pack abs

Adnan Sami Transformation: 230 किलो के अदनान सामी ने कैसे बनाए सिक्स पैक एब्स, आपके भी काम आएंगे ये टिप्स

Sat, 25 Jun 2022 06:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 06:06 PM IST
सार

सिक्स पैक एब्स और फिट मजूबत मसल्स तो हर किसी की चाहत होती है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ मेहनत और डेली रूटीन में बदलाव के साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होता है। तो चलिए जानते हैं कुछ टिप्स जो आपके काम आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Adnan Sami body Transformation: Follow these tips diet and exercise to make six pack abs
फिट बॉडी के लिए टिप्स - फोटो : social media

विस्तार

फिट शरीर , मजबूत मसल्स और सिक्स पैक एब्स तो ज्यादातर लड़कों की चाहत होती है और युवाओं में इसे लेकर काफी क्रेज भी देखने को मिल रहा है। सिंगर अदनान सामी की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। एक समय में अदनान का वजह 230 किलो तक पहुंच गया था। यहां तक कि डॉक्टर्स ने उन्हें चेतावनी भी दे दी थी। इसके बाद सिंगर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुद पर मेहनत की और साल 2018 में उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनका वजन काफी कम हो गया था और अब उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल है। नई तस्वीरों में उनकी कमाल की फिट बॉडी दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप भी पा सकते हैं फिट बॉडी।

विज्ञापन

बॉलीवुड में तो सितारे आए दिन रोल की डिमांड पर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते ही रहते हैं। चाहें शाहरुख हो या आमिर खान सितारों ने 50 की उम्र में भी सिक्स पैक एब्स बनाए हैं, लेकिन अदनान के लिए ये मुश्किल टास्क था क्योंकि उनका वजह बहुत ज्यादा बढ़ गया था। ऐसे में उन्होंने अपनी डेली रूटीन में वॉक, ट्रेडमिल, कॉर्डियो के साथ ही अपने खान-पान पर भी ध्यान देना शुरु कर दिया और 11 महीनों में ही अपना वजन कम कर लिया।


दिनचर्या करें नियमित
अगर आपको फिट बॉडी पाना है तो सबसे जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या को नियमित करें। अपने कार्यों के लिए समय तय करें। सोने के लिए सही वक्त निर्धारित करें और पर्याप्त नींद लें क्योंकि सही से नींद न लेने से भी आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

व्यायाम को न करें स्किप
हम सभी फिट होने की सोचते तो हैं लेकिन चार दिन के बाद भूल जाते हैं। इसलिए सबसे पहले ये निश्चित करें कि व्यायाम को बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए। यदि कभी व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं तो रोजाना कुछ समय के लिए दौड़ना या जॉगिंग करना न भूलें, इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस तरह रखें खान-पान का ध्यान

  • अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं या फिर इसके लिए मेहनत कर रहे हैं तो सबसे पहले तीन समय खाने की आदत छोड़ दें।
  • दिन भर में थोड़े-थोड़े अंतराल पर पांच से छह बार खाना खाएं लेकिन ये हल्का और पौष्टिक होना चाहिए।
  • डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें।
  • सिक्स पैक एब्स के लिए आप अपने ट्रेनर से एक डाइट चार्ट भी बनवा सकते हैं और उसे बिना कोताही बरते फॉलो करें।
  • ज्यादा भारी या तला-भुना खाने से परहेज करें क्योंकि इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से बचें।
  • शाम के समय नाश्ते में उबले अंडे ले सकते हैं लेकिन इनका पीला वाला भाग निकाल दें सिर्फ सफेद हिस्से को ही अपनी डाइट में शामिल करें।
  • इसके अलावा खूब पानी पिएं, क्योंकि इससे हमारे शरीर से टॉक्सिक बाहर निकालने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं फॉलो
  • साइकिलिंग (एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग करना काफी प्रभावी रहता है, लेकिन अगर आप रोजाना साइकिल नहीं चला सकते तो इसके मूवमेंट कर सकते हैं।)
  • वर्टिकल लेग क्रंच
  • क्लासिक क्रंच
  • रिवर्स क्रंच
  • वुड चॉप
  • ट्रंक रोटेशन आदि।

योग को कर सकते हैं शामिल

बॉडी फिट रखने के लिए आप नियमित व्यायाम के साथ योग को भी शामिल कर सकते हैं और ये डेली रूटीन में आसन कर  सकते हैं। 
  • ताड़ासन
  • हलासन
  • वीरभद्रासन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed