Aditya Narayan Viral Video: आदित्य की प्रतिक्रिया के बाद सामने आया छात्र का बयान, बड़े खुलासे से फिर मचा बवाल
आदित्य नारायण ने बीते दिन अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी। वहीं, अब छात्र ने भी सामने आकर अपना पक्ष रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य नारायण इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। गायक को एक कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स का फोन छीनकर उसे दूर फेंकते देखा गया। क्लिप के सामने आते ही नेटिजन्स ने आदित्य को आड़े हाथों ले लिया। बीते दिन गायक ने पहली बार इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, अब वह शख्स भी सामने आ चुका है, जिसके साथ यह हादसा हुआ। छात्र ने गायक पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।
छात्र ने चुप्पी तोड़ बताया सच
लोवकेश चंद्रवंशी नाम के छात्र ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कॉन्सर्ट चल रहा था और मैं मंच के सामने खड़ा था। आदित्य सर परफॉर्म कर रहे थे और वह सभी के फोन भी ले रहे थे और उनके लिए सेल्फी भी खींच रहे थे। मैं मंच के ठीक पास था इसलिए मैंने सेल्फी के लिए उन्हें अपना फोन भी दिया लेकिन उन्होंने अपने माइक से मेरे हाथ पर मारा और फिर बिना किसी कारण के मेरा फोन फेंक दिया। वह सबके साथ सेल्फी ले रहे थे तो मैंने सोचा कि वह मेरे साथ भी सेल्फी लेंगे इसलिए मैंने अपना फोन दे दिया।'
Maamla Legal Hai: 'मामला लीगल है' का ट्रेलर रिलीज, कोर्ट रूम में लगेगा कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का
View this post on Instagram
गायक पर लगाया आरोप
छात्र ने बयान में जोड़ा, 'लोग बहुत सी बातें कह रहे हैं लेकिन यह सच है। वास्तव में किसी ने उन्हें नहीं मारा, हम आम तौर पर उन्हें सेल्फी के लिए अपने फोन दे रहे थे। मेरा फोन फेंकने के बाद भी वह सभी के साथ सेल्फी क्लिक करते रहे। केवल वही जानते हैं कि उनका मूड कैसा था।' जब लोवकेश से पूछा गया कि क्या वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता। मैं सहज नहीं हूं और कार्रवाई नहीं करूंगा। मुझे भी डर लग रहा है।'
Top 10 Car Owners: गाड़ियों का काफिला ऐसा कि बच्चन भी शरमा जाएं, दौलत की विदेशी कुबेरनियों की ये है पूरी लिस्ट
आदित्य नारायण की प्रतिक्रिया
बीते दिन आदित्य नारायण ने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो कोई टिप्पणी नहीं। मैं सर्वशक्तिमान के प्रति जवाबदेह हूं। बस इतना ही।' इससे पहले आदित्य नारायण के इवेंट मैनेजर ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि वह शख्स कॉलेज का भी नहीं था और आदित्य ने उसके साथ कई सेल्फी भी ली थी, लेकिन वह फिर भी बीच-बीच में गायक को परेशान कर रहा था।