फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor prakash raj spoke on national award

जानिए, नेशनल अवार्ड वापसी पर क्या बोले थे प्रकाश राज जो बाद में पलटे?

Tue, 03 Oct 2017 11:50 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 03 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Actor prakash raj spoke on national award
एक्टर प्रकाश राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए तंज को लेकर चर्चा में हैं। 'डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया' के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रकाश राज पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर कहते हैं,
विज्ञापन


- ''हम गौरी के हत्यारों को भले न जानते हैं लेकिन ये जानते हैं कि कौन इससे खुश थे। ये वो लोग थे, जिन्हें हमारे प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं।
- हमारे पास एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने इस मुद्दे पर आंख बंद की हुई है। यूपी में हम नहीं जानते कि वो पुजारी है या मुख्यमंत्री।
- आप जानते हैं कि मुझे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। मुझे ये उन्हें दे देने चाहिए। मैं जाना-माना एक्टर हूं। क्या आपको लगता है कि आपके एक्टिंग करने को मैं नहीं पहचानूंगा। कम से कम मेरा कुछ तो सम्मान कीजिए।
विज्ञापन

- मैं एक एक्टर हूं और जानता हूं कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।''
प्रकाश राज का ये वीडियो एक अक्टूबर में दोपहर एक बजे अपलोड हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैलने लगी कि प्रकाश राज अपना नेशनल अवॉर्ड लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रकाश राज ने अब क्या दी सफाई?

Actor prakash raj spoke on national award
राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने की अफवाह पर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। प्रकाश राज इस वीडियो में कहते हैं,

- ''न्यूज चैनलों पर मेरे अवॉर्ड लौटाने की जो बात चल रही है, मुझे इस पर हंसी आ रही है। मैं बेवकूफ नहीं हूं जो अपना अवॉर्ड लौटाऊं।
- ये मुझे मेरे अच्छे काम के लिए मिला है, जिस पर मुझे गर्व है। अब मुद्दे की बात करता हूं।
- गौरी लंकेश की अमानवीय हत्या से मैं दुखी था। मैं जब स्टेज पर गया तो मैंने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। तथ्य ये है कि हम नहीं जानते कि लंकेश को किसने मारा। लेकिन कुछ लोग इसका जश्न मना रहे थे।
- ऐसे लोगों पर मैंने गुस्सा जाहिर किया। मुझे इस पर लोगों को गुस्सा और ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। मैं इसे स्वीकार करता हूं।
- पर मेरा सवाल ये है कि अगर ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री मोदी फॉलो करते हैं और वो इस हत्या पर चुप्पी बनाए रखते हैं तो भारत के नागरिक होने के नाते ये बात मुझे परेशान करती है।
- मैं किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक नहीं रखता हूं। न ही मैं किसी राजनीतिक पार्टी के नेता से बात कर रहा हूं।
- भारत का नागरिक होने के नाते मैं बस अपने प्रधानमंत्री से उनकी खामोशी पर बात करना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि आपकी चुप्पी मुझे ठेस पहुंचाती है और मेरे पास ये कहने का अधिकार है।
- लेकिन ये जो खबरें चल रही हैं कि प्रकाश राज अपने अवॉर्ड लौटाना चाहता है ये बिलकुल गलत है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed