Urvashi Rautela: शिमरी साड़ी, बालों में गजरा लगाए इठलाती नजर आईं उर्वशी रौतेला, कातिलाना अंदाज लूट रहा फैंस का दिल
उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग से ज्यादा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनके सिजलिंग और बोल्ड लुक्स के लोग कायल हो जाते हैं, लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की हैं उनमें वह साड़ी, गजरा और मांग टीका लगाए इठलाती नजर आ रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की खूबसूरती और उनकी दिलकश अदाएं फैंस का दिल लूट लेती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग से ज्यादा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनके सिजलिंग और बोल्ड लुक्स के लोग कायल हो जाते हैं, लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की हैं उनमें वह साड़ी, गजरा और मांग टीका लगाए इठलाती नजर आ रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम से कई वीडियो रील्स शेयर की हैं। इन वीडियो रील में उर्वशी शिमरी साड़ी पहने हुई हैं और लंबी चोटी के साथ जूड़ा बांधा हुआ है। अपने चोटी और जूड़े में उर्वशी ने सफेद फूलों का गजरा लगाया है। जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं। इसी साथ उर्वशी ने हैवी ज्वैलरी भी पहनी हुई है। आप भी ये वीडियो देखने के बाद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
लंबी चोटी में गजरा लगाकर बेहद खूबसूरत लगीं उर्वशी-
एक वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, क्या आपको मेरे इंडियन लंबी चोटी वाले बाल अच्छे लग रहे हैं। दूसरी वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोई भी भारतीय लड़की कभी भी साड़ी के जादू को ना नहीं कह सकती! उन्होंने फैंस से कैप्शन में पूछा, 'लंबे, खूबसूरत बाल सबसे अच्छा बदला है क्या आप लोग मेरी चोटी को पसंद करते हैं'।
वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उनके बालों की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके लुक की। इन वीडियोज में उर्वशी कच्चा बादाम और कजरारे-कजरारे गाने पर कमर लचकाती अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।