फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Urmila Matondkar's picture goes viral users gave such reactions

सोशल मीडिया: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की तस्वीर वायरल, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Mon, 07 Feb 2022 02:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Feb 2022 02:45 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री और 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिस पर उनके प्रशंसक जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar's picture goes viral users gave such reactions
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिस पर उनके प्रशंसक जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 90 के दशक की यह मशहूर अभिनेत्री अपने शानदार अभिनय और बेमिसाल ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं और शायद इसी वजह से फिल्म 'रंगीला' के बाद वे 'रंगीला गर्ल' के नाम से प्रसिद्ध हो गई थीं। हालांकि, इनदिनों वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

विज्ञापन


उन्होंने अपनी एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने टेरेस पर व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस में पोज देती हुई दिख रही हैं।  तस्वीर में उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा है और उनका स्टाइलिश लुक कहर ढा रहा है। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन था और इस खास दिन पर उन्हें लोगों से ढेर सारा प्यार और बधाइयां मिलीं। अपने फैन्स का धन्यवाद देते हुए एक्ट्रेस उर्मिला ने अपनी फोटो के साथ इस पोस्ट को शेयर किया था।  उर्मिला की इस फोटो पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "आप अभी भी इतनी खूबसूरत हैं।" वहीं,  एक अन्य यूजर ने लिखा है "कैसे माने यह रंगीला की चुलबुली मिली है। इतने सालों बाद आज भी इतनी गॉर्जियस। कमाल है।" इस तस्वीर में उर्मिला ने व्हाइट ड्रेस पहन रखी है और हाथ ऊपर उठा रखे हैं। वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed