फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Sonakshi and Aliya defend by AIB

सोनाक्षी और आलिया ने किया एआईबी का बचाव

Thu, 05 Feb 2015 06:22 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Actress Sonakshi and Aliya defend  by AIB

इंटरनेट पर एआईबी रोस्ट के विवादित वीडियो का अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट ने बचाव किया है और इस शो के आलोचकों को जवाब दिया है।

विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट करके वीडियो को भद्दा और अश्लील बताने वालों पर कटाक्ष किया और कहा कि लोग ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जैसे उन्होंने कभी गंदी भाषा का इस्तेमाल ही ना किया हो या कभी किसी गंदे जोक पर हंसे ही ना हों।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने करण जौहर के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें करण जौहर ने शो को नापसंद करने वालों को इसे ना देखने की सलाह दी थी।

वहीं आलिया भट्ट ने भी शो के आलोचकों को जवाब देते हुए उन्हें ज़िंदगी को इतनी गंभीरता से ना लेने की नसीहत दी. एआईबी के शो में दीपिका पादुकोन सहित सोनाक्षी और आलिया भट्ट मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पंडित की ट्विटर पर हो रही आलोचना

फिल्म सेंसर बोर्ड से जुड़े फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने काफी तीखी भाषा में शो में हिस्सा लेने वाले फ़िल्मकार करण जौहर की आलोचना की थी। इसके बाद से हर तरफ आलोचना शुरु हो गई थी। इसके बाद ही यूट्यूब से इसे हटा लिया गया था।

वहीं इस शो की आलोचना करने वाले सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित भी ट्विटर पर लोगों की आलोचना के केंद्र में आ गए हैं। ट्विटर पर अशोक पंडित को उनके शब्दों के चयन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ट्विटर पर शो की आलोचना करते हुए जहां #AIBNationalShame हैशटैग ट्रेंड कर रहा है वहीं शो के समर्थन में We Stand by AIB Knockout चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed