फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress saba qamar is back to pakistan says india is secular country

पाकिस्तान पहुंचकर भावुक हुईं सबा कमर, दिया ये बयान

Wed, 31 May 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 31 May 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
actress saba qamar is back to pakistan says india is secular country
सबा कमर

बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' की एक्ट्रेस सबा कमर वापस अपने देश पाकिस्तान पहुंच गई हैं। भले ही 'हिंदी मीडियम' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई लेकिन सबा को यहां के लोगों ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन


मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यहां के लोगों ने उन्हें अपार प्यार दिया। वो ये देखकर हैरान थी कि भारत के लोगों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि वो पाकिस्तानी हैं।
विज्ञापन


जहां एक ओर उरी अटैक के दौरान पाकिस्तानी एक्टर्स वापस जा रहे थे वहीं सबा भारत में ही थीं। वो अपनी फिल्म का क्लाइमेक्स शूट कर रही थीं।

सबा ने बताया, 'मैं डरी नहीं थी। उसी समय मेरा वीजा भी एक्सपायर होने वाला था। मुझे उसे 15 दिन के लिए आगे बढ़ाना था क्योंकि मेरी शूटिंग उस समय बाकी थी। सभी मेरे साथ अच्छा व्यवहार कर रहे थे और मैं ये देखकर हैरान थी। जब मैं जांच-पड़ताल के लिए पुलिस स्टेशन गई तो ऑफिसर्स मेरे साथ सेल्फी लेने में जुट गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

'भारत एक सेकुलर देश है'

actress saba qamar is back to pakistan says india is secular country
सबा कमर

भारत के बारे में अपना अनुभव बताते हुए सबा ने कहा, 'मैं पाकिस्तान वापस आ गई हूं। यहां लोग धर्म को लेकर रूढ़िवादी सोच रखते हैं लेकिन भारत एक सेकुलर देश है। मुझे एक सीन के लिए मंदिर, चर्च और गुरुद्वारे जाना था। यहां के लोगों ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया।'

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार चाहती हैं सबा

actress saba qamar is back to pakistan says india is secular country
सबा कमर

सबा कमर ने ये भी कहा कि वो चाहती हैं कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार आ जाए जिससे की वो फिर भारत आ सकें। उन्होंने कहा, अगर मैंने हॉलीवुड फिल्म की होती तो शायद मेरे देश के लोग इतने खुश नहीं होते जितना कि मेरी बॉलीवुड फिल्म को लेकर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed