'हिंदी मीडियम' को लेकर इरफान का बड़ा बयान, कमाई नहीं लेकिन मिल रहीं तालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' भले ही स्क्रीन पर कुछ खास धमाल नहीं पहुंचा पाई हो लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर नजर आई थीं। दर्शकों से 'हिंदी मीडियम' के लिए मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर इरफान काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की। इरफान ने ट्वीट किया, 'तालियां, सीटियां और आसूं। हिंदी मीडियम की प्रतिक्रिया से गदगद हूं।'
Taalis, aasoons and seethis! Overwhelmed by the response to #HindiMedium 🙏🏻 #SaketChaudhary #ZeenatLakhani @sharadakarki @TSeries
— Irrfan (@irrfank) May 23, 2017विज्ञापन
'हिंदी मीडियम' ने अभी तक कुल 19 करोड़ की कमाई कर ली है जिसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। 'हिंदी मीडियम' 22 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया है।
#HindiMedium shows EXCELLENT TRENDING on weekdays... Fri 2.81 cr, Sat 4.25 cr, Sun 5.50 cr, Mon 3.15 cr, Tue 3.30 cr. Total: ₹ 19.01 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 24, 2017
इसकी कहानी एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देना चाहता है और जिसके लिए वो उसका एडमिशन टॉप के स्कूल में करवाना चाहता है।