फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress rakhi sawant again talked about her pregnancy miscarriage and adil khan durrani video viral

Rakhi Sawant: मिसकैरेज को लेकर फिर छलका राखी का दर्द, रोते हुए बोलीं- आदिल ने मेरी जान की परवाह किए बिना...

Sat, 18 Feb 2023 12:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Feb 2023 12:59 PM IST
सार

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत एकबार फिर कहा है कि पिछले दिनों वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था।

विज्ञापन
actress rakhi sawant again talked about her pregnancy miscarriage and adil khan durrani video viral
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत इन दिनों काफी मुश्किलों से जूझ रही हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने अपने पति की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब आदिल खान दुर्रानी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया था, अब उनपर कोर्ट में भी केस चल रहा है। इस दौरान राखी कई बार मीडिया के सामने आकर अपने केस के बारे में आदिल के बारे में बहुत कुछ बोल चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एकबार फिर अपने मिसकैरेज के बारे में खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

actress rakhi sawant again talked about her pregnancy miscarriage and adil khan durrani video viral
राखी सावंत - फोटो : Instagram

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत ने कहा कि पिछले दिनों उनका मिसकैरेज हो गया था। राखी ने बताया, 'बिग बॉस से बाहर के आने के बाद मेरी मां अस्पताल में भर्ती थीं, फिर उनका निधन हो गया। इसके बाद आदिल ने शादी को लेकर मना किया तो उसी के बाद से मेरी ब्लीडिंग शुरू हो गई थी और मिसकैरेज हो गया था'। 


इसे भी पढ़ें- Pathaan: 'पठान डे' पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

actress rakhi sawant again talked about her pregnancy miscarriage and adil khan durrani video viral
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने आगे कहा बताया, 'मेरा इतना बड़ा ऑपरेशन हुआ, मिसकैरेज के बाद आदिल ने सबके सामने बताने से मना किया था। ऑपरेशन के बाद मेरे डॉक्टर ने आदिल को कहा था कि अभी तीन महीने तक आप इंटरकोर्स नहीं कर सकते हैं, लेकिन आदिल नहीं माने उन्होंने 10 दिन बाद ही शुरू कर दिया था, उसके बाद मैं प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन डॉक्टर ने कहा था कि, अगर ऐसा होता है तो आपकी जान को खतरा है। जब मैं मराठी बिग बॉस में थी, उस दौरान मैं प्रेग्नेंट थीं, मैंने वहां भी यह बात बताई थी'।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



इसे भी पढ़ें- Project K: प्रभास-दीपिका ने महाशिवरात्रि पर फैंस को दिया तोहफा, थिएटर में इस दिन दस्तक देगी 'प्रोजेक्ट के'

विज्ञापन

actress rakhi sawant again talked about her pregnancy miscarriage and adil khan durrani video viral
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राखी सावंत जब मराठी बिग बॉस में थीं, तब वाकई उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी वाली बात बताई थी, लेकिन उनकी बातों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर आईपीसी की धारा 498ए, 377, 406, 323,504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के भी आरोप लगे हैं। राखी ने इस मामले में सबूत भी पेश किए हैं। आदिल पर राखी का सबसे गंभीर आरोप अप्राकृतिक यौन संबंध है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed