‘पिंक’ के निर्देशक की अगली फिल्म में पिया, दूसरी लहर का दुख पीछे छोड़ नई राह पर निकली इटावा की छोरी
- एक्ट्रेस पिया बाजपेयी फिल्म 'लास्ट' में आएंगी नजर।
- अनिरुद्ध रॉय चौधरी करने जा रहे हैं फिल्म का निर्देशन।
- पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अपना भाई खो देने वाली अभिनेत्री पिया बाजपेयी ने जिंदगी को फिर से आगोश में लेना शुरू कर दिया है। मुंबई पहुंचकर वह अपना कम शुरू कर चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म ‘लॉस्ट’ का देश की प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक जी स्टूडियोज ने एलान किया है। इस फिल्म में पिया बाजपेयी के अलावा राहुल खन्ना, यामी गौतम और पंकज कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
मंगलवार का दिन अभिनेत्री पिया बाजपेयी के लिए अरसे बाद सुकून भरा रहा। पिया रहती भले मुंबई में हैं, लेकिन उनका दिल अपने गृहस्थान इटावा में ही लगा रहता है। अपने परिजनों की फिक्र उन्हें सताती रहती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर उनके परिवार पर भारी रही। लेकिन, वह कहती हैं, ‘जिंदगी चलती रहनी चाहिए। सुख दुख तो हमारे साथी हैं। ये आते रहेंगे। जाते रहेंगे। हमें अपना सफर जारी रखना चाहिए।’ पिया को पुस्तकें पढ़ने का बहुत शौक है। वह उठती भी ब्रह्ममुहूर्त में हैं। पिया के मुताबिक, ‘तड़के चार बजे उठना मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं।’
पिया की नई फिल्म ‘लॉस्ट’ को बंगाली सिनेमा के चर्चित निर्देशक अनिरुद्ध रॉयचौधरी निर्देशित करने जा रहे हैं। अनिरुद्ध ने पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के निर्देशन से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म ‘लॉस्ट’ की स्टार कास्ट में चर्चित अभिनेता पंकज कपूर का शामिल होना हिंदी सिनेमा के शौकीनों के लिए मंगलवार की बड़ी खुशखबरी रही। फिल्म को श्यामल सेनगुप्ता और रितेश शाह ने लिखा है और इसके संगीतकार हैं शांतनु मोइत्रा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।