Murder Mubarak: 11 साल बाद फिल्मों की दुनिया में धमाका करने लौटी यह अभिनेत्री, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर
अपने गुजरे जमाने यानि 90 के दशक की कई अभिनेत्रियां हैं, जो आज भी पॉपुलर हैं और वह फिल्म इंडस्ट्री या ओटीटी प्लेटफार्म पर काम भी कर रही हैं। वहीं, कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में एक बार फिर कदम रखा। जिसमें 90 के दशक की दमदार अभिनेत्री करिश्मा कपूर है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर कई वर्षो तक इंडस्ट्री पर राज किया।
फिल्मी पर्दे से दूर होने के बाद अदाकारा ने साल 2021 में आई वेब सीरीज 'डेंजरस इश्क' से फिल्म वर्ल्ड में कदम रख, तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, यह फिल्म चली नहीं लेकिन इस सीरीज ने करिश्मा के लिए दोबारा से एक्टिंग के रास्ते जरूर खोल दिए।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई
अब पूरे 11 वर्षो के बाद एक बार फिर से करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री पर धमाका करने के लिए अपनी कमर को कस लिया है। अभिनेत्री अब बहुत जल्द 'मर्डर मुबारक' में दिखाई देने वाली हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, जिसके लिए करिश्मा ने शूटिंग शुरू कर दी है। इसके पहले उन्हें करिश्मा कोहली के वेब शो 'मेंटलहुड' में देखा गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्डर मुबारक फिल्म के लिए लीड पेयर के तौर पर अर्जुन कपूर और सारा अली खान को लिया जा सकता है। इन दोनों के नाम की चर्चा तेज है। हालांकि, मेन कास्ट की पूरी घोषणा नहीं की गई है। परंतु करिश्मा के फैंस उनको फिर से पर्दे पर देखने के लिए इंताजर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद
वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री करिश्मा ने अपने समय में हिंदी सिनेमा को कई फिल्में दी हैं जिसमें अनाड़ी, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है और राजा बाबू अनेक फिल्में शामिल हैं। तो वहीं अगर करिश्मा की फिल्मों के गानें की बात करे तो अभिनेत्री के उस समय के फिल्मों के गाने आज भी पार्टीज और शादी में लोग बजाते हैं। जिस से यह पता चलता है की अभिनेत्री के चाहने वालों की कोई कमी नही आई है।
यह भी पढ़ें: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं