{"_id":"6052554a79fe08328f48f997","slug":"actress-kainaat-arora-s-uncle-and-bjp-leader-house-theft-in-saharanpur-fourty-lakh-stolen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ के घर से हुई 40 लाख की चोरी, घर का नौकर फरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ के घर से हुई 40 लाख की चोरी, घर का नौकर फरार
Thu, 18 Mar 2021 12:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा के सगे ताऊ और आइआइए के पूर्व चेयरमैन उद्यमी व वरिष्ठ भाजपा नेता केएल अरोड़ा के घर से 40 लाख की चोरी हुई है। उनके घर का नौकर चोरी की घटना के बाद से ही फरार है। घटना के समय उनके परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद डाग स्क्वाड के साथ घर व आसपास का मुआयना किया।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली के क्षेत्र के ज्वाला नगर में उद्यमी केएल अरोड़ा परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात केएल अरोड़ा परिवार के साथ भतीजे मयंक अरोड़ा की शादी में अंबाला रोड स्थित एक गार्डन में गए थे। केएल अरोड़ा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नौकर दिनेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर नगदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
केएल अरोड़ा ने इस बारे में बताया कि उनका पूरा परिवार रात करीब साढे 9 बजे शादी समारोह में गया था। घर पर दिनेश नाम का उनका नौकर ही अकेला था। समारोह के बाद करीब डेढ़ बजे जब सभी लोग घर लौटे तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। घर का नौकर दिनेश भी मौके पर मौजूद नहीं था। उन्होंने नौकर दिनेश को एक साल पहले ही नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेत करीब 30 लाख का सामान गायब है। जिसकी सूची में बाद में दी जाएगी। एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। दिनेश की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
अभिनेत्री कायनात अरोड़ा और उनका पूरा परिवार भी शादी में शामिल हुआ था। बता दें कि अभिनेत्री कायनात आरोड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों 'ग्रैंड मस्ती', 'खट्टा-मीठ्ठा' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा वो कुछ मलयालम फिल्मों में गाने भी गा चुकी हैं।