फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Divya Dutta Will Host National Film Festival

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगी दिव्या दत्ता

Tue, 17 Dec 2019 08:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 17 Dec 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Actress Divya Dutta Will Host National Film Festival
दिव्या दत्ता

साल 2018 में फिल्म 'इरादा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने जा रही हैं। पहले भी दो बार इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर चुकी अभिनेत्री एक बार फिर प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। लगातार दो सालों तक अभिनेता आशुतोष राणा और जावेद जाफरी के साथ पुरस्कार समारोह को होस्ट कर चुकी दिव्या इस साल अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ को-होस्ट करेंगी।

विज्ञापन


समारोह को होस्ट करने को लेकर उत्साहित दिव्या दत्ता ने कहा, 'पिछले साल मेरा उत्साह अलग था क्योंकि तब मैं स्वयं अपना पुरस्कार लेने के लिए मंच पर गई थी। लेकिन इस साल मैं सभी विजेताओं की हौसला अफजाई करूंगी और उनके जश्न का हिस्सा बनूंगी। 'दिव्या ने यह भी बताया कि आखिर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अन्य पुरस्कार समारोह से कैसे अलग है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है जिसके मान-सम्मान और शिष्टाचार को बनाए रखना जरूरी होता है। क्योंकि विजेताओं की घोषणा पहले से ही कर दी जाती है इसलिए इस मंच पर खुद को पुरस्कार के साथ देखना गौरव प्रदान करता है। जब मैंने पुरस्कार हासिल किया था तब मैं बेहद ही उत्साहित थी।'
विज्ञापन


साल 2019 दिव्या दत्ता के लिए काफी बेहतरीन गया है। पिछली बार वह लघु फिल्म 'प्लस माइनस' में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं इन दिनों दिव्या अपनी आगामी फिल्म 'शीर कोरमा' की तैयारी में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा स्वरा भास्कर और शबाना आजमी भी मुख्य किरदार में हैं। इसके साथ ही दिव्या ने ऑस्कर विजेता निर्माता, गुनीत मोंगा की फिल्म साइन की है, जिसमें वह संजय कपूर के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed