फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress And Three Aides Honeytrap Web Series Producer And Extort Rs 1.6 Lakh On Fake Rape Charges

वेब सीरीज मेकर को एक्ट्रेस ने हनीट्रैप में फंसाकर लूटे 1.6 लाख, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 17 Mar 2021 09:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Actress And Three Aides Honeytrap Web Series Producer And Extort Rs 1.6 Lakh On Fake Rape Charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

देश भर में हनीट्रैप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब एक और नया मामला सामने आ गया है। हाल ही में एक वेब सीरीज मेकर को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे 1.6 लाख रुपये की लूट की गई है। वेब सीरीज मेकर के साथ एक एक्ट्रेस और उसके तीन साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। एक्ट्रेस और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज मेकर के परिचित व्यक्ति ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि एक एक्ट्रेस वेब सीरीज में काम करना चाहती थी। जिसे विक्टिम ने उसे 6 मार्च को ऑडिशन के लिए मिलने के लिए बुलाया था और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इस मुलाकात के बाद एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड ने उन पर महिला के साथ शोषण करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने सीरीज मेकर को उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता ने एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड को समझाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी। एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड विक्टिम को कॉल करता रहा और 10 मार्च को घाटकोपर में मिलने के लिए बुलाया। जब विक्टिम घाटकोपर पहुंचा, तब एक्ट्रेस और उसके तीन पुरुष साथियों ने उनकी कार पर हमला किया और उनकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी विक्टिम को वडाला, फिर सायन ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि, आरोपियों ने विक्टिम से 4 लाख रुपये की मांग की और यूपीआई ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए उनका फोन छीन लिया। हालांकि, आरोपी एप से ज्यादा परिचित न होने की वजह से गलत पासवर्ड डालते रहे और सिर्फ 1.6 लाख रुपये ही ट्रांसफर कर पाए। बाद में आरोपी विक्टिम को जबरन एक एटीएम के पास ले गए, जहां उससे 20 हजार रुपये निकालने के लिए कहा और फिर आरोपी विक्टिम को धमकी देते हुए कार से बाहर निकल गए।


बता दें कि 13 मार्च को विक्टिम ने कांदीवली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में यह केस पंतनगर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया। फिलहाल, पंतनगर की पुलिस 10 मार्च को हुई इस घटना की जांच कर रही है। अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed