Mika di Vohti: सामने आया मीका की दुल्हनिया का नाम, फिनाले एपिसोड में इस हसीना को चुनेंगे सिंगर
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के जरिए मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया ढूंढ ली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शो में नजर आईं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने यह स्वयंवर जीत लिया है।
विस्तार
मशहूर गायक मीका सिंह इन दिनों अपनी दुल्हनिया तलाशने में व्यस्त चल रहे हैं। दरअसल, गायक स्टार भारत पर प्रसारित हो रहे उनके स्वयंवर के जरिए अपने हमसफर को ढूंढ रहे हैं। मीका दी वोटी नाम से प्रसारित हो रहे सिंगर के स्वयंवर का अंतिम पड़ाव आ चुका है। इसी बीच अब इस शो को जीतने वाली कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के जरिए मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया ढूंढ ली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शो में नजर आईं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने यह स्वयंवर जीत लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हन के तौर पर चुना है। शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे। लेकिन दोनों को मात देते हुए आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का यह स्वयंवर जीत लिया है।
एक महीने पहले शुरू हुए रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में आकांक्षा का आना मीका के लिए भी काफी सरप्राइजिंग था। दरअसल मीका और आकांक्षा दोनों एक- दूसरे को 13 साल से जानते हैं। इस शो के शुरू होने से पहले भी दोनों के अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थीं। हालांकि, उस दौरान आकांक्षा किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं।
शो मे आकांक्षा की अचानक हुई एंट्री से जहां फैंस काफी उत्साहित थे, तो वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ गई थी। इस शो के जरिए आकांक्षा ने पहली बार अपने दिल की बात मीका को बताते हुए प्यार का इजहार किया था। यह शो फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो का ग्रैंड फिनाले फिलहाल प्रसारित नहीं किया गया है। फिनाले एपिसोड जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस वाणी कपूर अपनी फिल्म शमशेरा का प्रमोशन करते नजर आएंगे। इसी दौरान आधिकारिक तौर से विनर के नाम की भी घोषणा की जाएगी।