{"_id":"5def2dcf8ebc3e87ab490cc5","slug":"actor-suniel-shetty-has-been-appointed-as-brand-ambassador-of-national-anti-doping-agency-nada","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील शेट्टी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NADA के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सुनील शेट्टी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NADA के ब्रांड एंबेसडर
Tue, 10 Dec 2019 11:15 AM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
suniel shetty
अभिनेता सुनील शेट्टी नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) के ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिए गए हैं। इस एलान के साथ ही संस्था को ऐसी उम्मीद है कि सुनील की लोकप्रियता से खेलों में डोपिंग से निजात मिलेगा। बता दें कि इस साल 150 से अधिक खिलाड़ी डोप परीक्षण में नाकाम रहे। वहीं इस लिस्ट में अधिकतर नाम बॉडी बिल्डर्स के थे।
विज्ञापन
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा, 'हमारा मानना है कि सुनील शेट्टी जैसा मशहूर अभिनेता डोपिंग के खिलाफ संदेश देने में सफल रहेगा कि डोपिंग खुद के और देश के लिए सही नहीं है। हमें लगता है कि किसी अभिनेता की देश के लोगों में ज्यादा पहुंच होती है।'
विज्ञापन