फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Achha Sila Diya Song Actress Nora Fatehi Talks About Her Love Life and Relationship Know Details in Hindi

Nora Fatehi: जिंदगी में कई बार धोखे खा चुकी हैं नोरा फतेही? फ्यूचर पार्टनर को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

Sat, 21 Jan 2023 09:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 09:23 AM IST
सार

नोरा फतेही का कहना है कि वह रियल लाइफ में बिल्कुल भी बेवफा लड़की नहीं हैं। यह सिर्फ संयोग है कि अपने सभी गानों में वह एक धोखा देने वाली पार्टनर के तौर पर नजर आई हैं।

विज्ञापन
Achha Sila Diya Song Actress Nora Fatehi Talks About Her Love Life and Relationship Know Details in Hindi
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने हालिया रिलीज गाने 'अच्छा सिला दिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में वह राजकुमार राव के साथ नजर आई हैं। गाने में नोरा एक ऐसी पत्नी की भूमिका में हैं, जो अपने पार्टनर का मर्डर कर देती है। दिलचस्प बात यह है कि नोरा अपने अधिकांश म्यूजिक वीडियोज में 'बेवफा' के रूप में ही नजर आई हैं। दर्शकों के बीच बनी अपनी इस छवि को लेकर खुद नोरा भी परेशान हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसे लेकर दिलचस्प बातें कीं। 

विज्ञापन


हाल ही में जब नोरा से यह जानने की कोशिश की गई कि क्या रियल लाइफ में भी उन्होंने किसी को धोखा दिया है? तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'रियल लाइफ में मैं बिल्कुल भी बेवफा लड़की नहीं हूं। यह एक अजीब संयोग है कि अब तक मैंने जितने भी सिंगल्स सॉन्ग किए हैं, उनमें मैं धोखा देने वाली और लड़के को अकेला छोड़ने वाली लड़की बनी हूं। मगर, रियल लाइफ में मेरे साथ इसका बिल्कुल उल्टा है। मैंने अपनी जिंदगी में कई बार धोखा खाया है। हालांकि, भगवान का शुक्र है कि अभी तक किसी ने मुझे इस तरह से बर्बाद नहीं किया है, जैसे गानों में दिखाया गया है।'
विज्ञापन

Geeta Bali: परिवार से बगावत कर शम्मी कपूर ने रचाई थी गीता बाली से शादी, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नोरा से पूछा गया कि वह अपने फ्यूचर पार्टनर में क्या खूबियां देखती हैं, इस पर वह बोलीं, 'यह बहुत ही दिलचस्प सवाल है। वैसे मैं चाहती हूं कि मेरा फ्यूचर पार्टनर ईमानदार और मेहनती तो जरूर हो और सबसे बड़ी बात वो मुझसे बहुत प्यार करे। बता दें कि नोरा को सिंगल्स गानों की क्वीन कहा जाता है। इस बारे में उनका कहना है कि 'मैंने जो भी सिंगल्स किए हैं, इसमें मुझसे ज्यादा बाकी लोगों का भी एफर्ट होता है। एक पूरी टीम इस पर काम करती है। मैं खुश हूं कि लोगों को मेरे गाने पसंद आते हैं। मुझे किसी एल्बम की खासियत यही लगती है कि इसमें एक्टिंग के साथ-साथ डांस करने का भी मौका मिलता है।'
Gandhi Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के खिलाफ प्रदर्शन, मेकर्स को बुलानी पड़ी पुलिस

नोरा फतेही ने आगे कहा कि फैंस इसी तरह अपना प्यार लुटाते रहें, बस यही दुआ है। बता दें कि 'अच्छा सिला दिया' सॉन्ग में नोरा के साथ राजकुमार राव ने म्यूजिक एल्बम डेब्यू किया है। गाने को बी प्राक ने गाया है। इसके लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। बता दें कि हाल के दिनों में नोरा ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी के रडार पर भी रही थीं।
समीरा को अक्षय वर्दे से हुआ था एकतरफा प्यार, जानें कैसे लगी दोनों की नैया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed