{"_id":"9a8acbfa0f26a814d3de4807be2857e0","slug":"abcd-2-second-day-box-office-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी एबीसीडी-2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे दिन भी एबीसीडी-2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 21 Jun 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
'एबीसीडी-2' ने पहले दिन 14.30 करोड़ की कमाई करके 2015 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी 14.51 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की पहले दो दिन की कुल कमाई 28.81 करोड़ हो गई है।
ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है।
तरण आदर्श का कहना है कि फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। तरण आदर्श का ने एक और ट्वीट में ये भी कहा कि पहले वीकएंड पर फिल्म 45 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।
शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में भारी बारिश के बादजूद फिल्म ने शानदार कमाई की।
रविवार को मौसम के साफ होने पर फिल्म से जुडे़ लोगो को उम्मीद है कि 'एबीसीडी-2' पहले वीकएंड पर ही 45 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।