'अब होगा हिसाब' का टीजर हुआ रिलीज, बदले की कहानी लेकर आए संजय कपूर-शाहीर शेख और मौनी रॉय
Ab Hoga Hisaab Teaser: संजय कपूर, शाहीर शेख और मौनी रॉय की सीरीज 'अब होगा हिसाब' का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें बदले की कहानी को दिखाया गया है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
मेकर्स ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'अब होगा हिसाब' का टीजर शेयर किया और कैप्श में लिखा, 'वक्त आ गया है, अब हटेगा सबका नकाब, सबके गुनाहों का, कर्मों का...अब होगा हिसाब।' इसे आप एमएक्सप्लेयर पर फ्री में देख सकेंगे।
क्या है सीरीज में खास
'अब होगा हिसाब' एक रोमांचक वेब सीरीज है, जो बदला लेने की कहानी दिखाती है। यह महत्वाकांक्षा और जीवन के अंधेरे पक्ष को उजागर करती है। यह सीरीज जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होगी। यह कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और कुछ हद तक असली घटनाओं से प्रेरित है। यह दो भाई- बॉबी और बंटी की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाती है। एक बड़ी घटना उन्हें सत्ता और लालच भरे समाज में धकेल देती है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है।
संजय कपूर - गोल्डी सेखों (एक क्रूर और आवेगी शख्स, जो मानता है कि आक्रामक तरीके से ही सत्ता बनी रहती है)
शाहीर शेख - बॉबी मनोचा (शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका हुआ व्यक्ति)
मौनी रॉय - कामना (एक चालाक और निर्मम रणनीतिकार, जो सत्ता की नश्वरता को अच्छे से समझती है)
सीरीज के निर्देशक - दिव्यांशु मल्होत्रा
'अब होगा हिसाब' सीरीज में आशीमा वरदान, हरमन सिंघा, निमृत कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा जैसे अच्छे सहायक कलाकार भी हैं।
यह भी पढ़ें: सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग के बीच अनुपम खेर ने सेट से शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'लाडला निर्वाण...'