फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Birthday Special five top controversies related to comedian read here

Kapil Sharma: मारपीट से लेकर पीएम मोदी से सवाल तक कपिल शर्मा से जुड़े पांच प्रमुख विवाद, यहां पढ़ें

Wed, 02 Apr 2025 10:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 02 Apr 2025 10:45 AM IST
सार

Kapil Sharma Top 5 Controversies: आज कपिल शर्मा अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका कॉमेडी के अलावा विवादों से भी गहरा नाता रहा है। आइए आज उनसे जुड़े पांच प्रमुख विवादों के बारे में जानते हैं…

विज्ञापन
Kapil Sharma Birthday Special five top controversies related to comedian read here
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

विस्तार

बात जब कॉमेडी की हो और कपिल शर्मा का नाम ना आए यह मुमकिन नहीं है। कपिल शर्मा ने भारत में कॉमेडी के क्षेत्र में अपना नाम शीर्ष पर स्थापित किया है। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से जीत के साथ अपना सफर शुरू करने वाले कॉमेडियन अभिनेता के पास आज दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। हालांकि, उनका शुरूआती जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा।

विज्ञापन


कपिल का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। कॉमेडी के अलावा वह अपने बयानों और विवादों की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। कपिल आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में जानेंगे। 

विज्ञापन

Kapil Sharma Birthday Special five top controversies related to comedian read here
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

सुनील ग्रोवर से मारपीट का आरोप
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ उनके शो में लंबे समय तक काम किया। साल 2017 में दोनों के बीच विवाद हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर थे। वहां से वापस लौटने के दौरान कपिल ने सुनील के साथ गाली-गलौज की और उन्हें चप्पल तक फेंक कर मारी। इसके बाद सुनील ने उनका शो छोड़ दिया। 

पीएम मोदी से सवाल
कपिल शर्मा अपने ट्विट की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि वह पांच साल से 15 करोड़ रुपए टैक्स दे रहे हैं और ऑफिस खोलने के लिए, उन्हें बीएमसी को पांच लाख रुपये रिश्वत देनी पड़ी। कपिल ने पूछा क्या यही अच्छे दिन है?

विज्ञापन

Kapil Sharma Birthday Special five top controversies related to comedian read here
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

विवेक अग्निहोत्री का कपिल पर आरोप
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी कपिल शर्मा पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन के लिए कपिल ने उनकी टीम को बुलाने से इनकार कर दिया था। इस पर सफाई देते हुए कपिल ने अनुपम खेर का एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उन्हें शो में बुलाया गया था।

चित्रगुप्त पर टिप्पणी
साल 2020 में कपिल शर्मा ने अपने शो के एक एपिसोड में चित्रगुप्त को लेकर टिप्पणी कर दी थी। यह बात कायस्थ समाज को पसंद नहीं आई। वह कपिल का शो बैन करने की मांग करने लगे। हालांकि, बाद में कपिल ने माफी मांगी और मामला शांत हुआ।

Kapil Sharma Birthday Special five top controversies related to comedian read here
अमिताभ बच्चन के साथ कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

नशे की हालत में अमिताभ बच्चन से मिले
एक बार तो कपिल शर्मा अमिताभ बच्चन से नशे की हालत में मिलने पहुंच गए थे। यह तब की बात है जब, कपिल की फिल्म ‘फिरंगी’ रिलीज होने वाली थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपनी फिल्म में वाइस ओवर के लिए रिक्वेस्ट की थी। अमिताभ ने भी इसके लिए हामी भर दी और उन्हें अगले दिन वहां अपनी टीम भेजने को कहां, जहां वह किसी और फिल्म की डबिंग करने जा रहे ते। ताकि लगे हाथ वह कपिल की फिल्म की भी डबिंग कर दें। 

कपिल शर्मा ने टीम भेजने की बजाय वहां खुद जाने की सोची। अगले दिन वह शराब के नशे में ही अपनी पत्नी गिन्नी के साथ स्टूडियो पहुंच गए। बिग बी ने ‘फिरंगी’ का वॉयस ओवर खत्म कर लिया था और दूसरी फिल्म की डबिंग कर रहे थे। इस दौरान अमिताभ के स्टाफ ने कपिल को अंदर जाने से मना कर दिया, लेकिन वह जिद पर अड़ गए। बाद में जब वह अमिताभ बच्चन से मिले तो उन्होंने गिन्नी को उनकी बहू बताते हुए पहचान कराई। हालांकि, बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि वह ज्यादा बोल गए हैं, तो उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी। 

संघर्षों से भरा कपिल का जीवन
कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 500 रुपए से की थी। वह एक पीसीओ बूथ पर काम करते थे, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये मिलते थे। दसवीं पास करने के बाद वह एक कपड़े के मिल में काम करने लगे। जहां से उन्हें 900 रुपये मिला करते थे। पहली बार एक काॅमेडी शो के ऑडिशन से रिजेक्ट हुए, फिर उसी के तीसरे सीजन के विनर भी बने। 


22 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उनके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारियां आ गईं। 1200 रुपए लेकर वह पहली बार मुंबई आए थे, लेकिन कुछ हो ना सका और वह अमृतसर लौट गए। इसके बाद कपिल ने ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में ऑडिशन दिया पहली बार तो वह रिजेक्ट हो गए, लेकिन शो के तीसरे सीजन के वह विजेता भी बने। शो के जीते हुए पैसों से कपिल ने अपनी बहन की शादी कराई। इसके बाद वह छोटे मियां, इलक दिखा जा और काॅमेडी सर्कस जैसे कई शो का हिस्सा बने। कपिल का सितारा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल।' से चमकना शुरू हुआ। इसके बाद से अब तक वह बुलंदियों पर बने हुए हैं। 

‘किस किस को प्यार करूं 2’ में आएंगे नजर
कपिल शर्मा को आखिरी बार फिल्म ‘ज्विगाटो’ में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई। उनकी आगामी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ है। इसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। जबकि पहले पार्ट का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed