फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aamir Shah Rukh Khan kangana at PM Narendra Modi house on discussion to Mahatma Gandhi Thoughts

पीएम मोदी के घर पहुंचे शाहरुख-आमिर-कंगना समेत कई सितारे, गांधीजी के विचारों पर हुई चर्चा

Sat, 19 Oct 2019 10:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 19 Oct 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Aamir Shah Rukh Khan kangana at PM Narendra Modi house on discussion to Mahatma Gandhi Thoughts
पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में कला और सिनेमा के दिग्गज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस खास कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स नजर आए। सोशल मीडिया पर आमिर- शाहरुख और कंगना के वीडियो भी सामने आए हैं। इस कार्यक्रम के बारे में पीएम मोदी के आधिकारिक अकाउंट से कई जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

Aamir Shah Rukh Khan kangana at PM Narendra Modi house on discussion to Mahatma Gandhi Thoughts
शाहरुख खान और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं। आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं।' वहीं पीएम मोदी ने हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की भी अपील की। 
 

Aamir Shah Rukh Khan kangana at PM Narendra Modi house on discussion to Mahatma Gandhi Thoughts
पीएम आवास पर सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर पीएमओ इंडिया की ओर से कुछ वीडियोज भी शेयर किए गए हैं। वीडियोज में आमिर- शाहरुख के अलावा कंगना नजर आ रही है। शाहरुख- आमिर के वीडियो में दोनों ही अभिनेता पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की मैं सराहना करता हूं। चूंकि हम सिनेमा का हिस्सा हैं और क्रिएटिव माने जाते हैं, ऐसे में हम काफी कुछ कर सकते हैं। मैं मोदी जी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में जरूर कुछ करने का प्रयास करेंगे।'

Aamir Shah Rukh Khan kangana at PM Narendra Modi house on discussion to Mahatma Gandhi Thoughts
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर के अलावा बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को लेकर हम सभी को एक मंच पर लाने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। मेरा मानना है कि हमें गांधी के विचारों को एक बार फिर दुनिया और देश को परिचित करना चाहिए। एक तरफ जहां शाहरुख-आमिर ने पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ की तो वहीं कंगना रनौत भी पीएम मोदी की इस पहल की तारीफ करती नजर आईं। कंगना ने कहा कि पीएम मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को इस तरह से महत्व दिया हो।
 

Aamir Shah Rukh Khan kangana at PM Narendra Modi house on discussion to Mahatma Gandhi Thoughts
पीएम मोदी और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर छोटे पर्दे के बड़े स्टार कपिल शर्मा भी पहुंचे। कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपिल ने फोटो के साथ ही कैप्शन लिखा है-  'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आप से मिल कर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा। आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नयीं नयीं ऊँचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद। '
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed