फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan tell the story of Lagaan song says A R Rahman lit candle when he make music

'लगान' के गाने बनाते समय एआर रहमान क्यों जलाते थे मोमबत्ती? जावेद अख्तर को बताई वजह; आमिर खान ने सुनाया किस्सा

Sat, 13 Jun 2026 01:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 13 Jun 2026 01:22 PM IST
सार

Aamir Khan On Lagaan: आमिर खान की फिल्म 'लगान' को 15 जून को 25 साल पूरे होने वाले हैं। इससे पहले आमिर खान ने म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।

विज्ञापन
Aamir Khan tell the story of Lagaan song says A R Rahman lit candle when he make music
ए आर रहमान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान की अदाकारी वाली फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। 12 जून को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसमें आमिर खान समेत फिल्म के कई कलाकार भी पहुंचे। यहां आमिर खान ने एआर रहमान की संगीत रचना से जुड़ी एक अनोखी आदत का खुलासा किया। 
विज्ञापन

Aamir Khan tell the story of Lagaan song says A R Rahman lit candle when he make music
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने सुनाया किस्सा
आमिर खान ने बताया कि एआर रहमान अपने पास एक मोमबत्ती जलाकर रखते थे। इसके बाद की-बोर्ड पर वह म्यूजिक बजाते थे। वह पास में ही एक रिकॉर्डर भी चालू कर देते थे, ताकि दो-तीन घंटे तक उनके अंदर से आ रहा वह सब रिकॉर्ड हो जाए। यह मेरे लिए नई चीज थी। यह मुझे अच्छी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan tell the story of Lagaan song says A R Rahman lit candle when he make music
जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई
जावेद अख्तर को बताई मोमबत्ती जलाने की वजह
इस बीच वहां मौजूद जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने ए आर रहमान से इस बारे में बात की थी। उन्होंने पूछा कि वह कमरे में मोमबत्ती क्यों जलाते हैं? ए आर रहमान ने जावेद अख्तर को बताया कि इस कमरे को देखिए। यहां हर चीज मैकेनिकल है। यहां एक चीज है जो मैकेनिकल नहीं है। वह है मोमबत्ती की रोशनी। यह कोमल है। यह असली है।
विज्ञापन

Aamir Khan tell the story of Lagaan song says A R Rahman lit candle when he make music
फिल्म लगान - फोटो : X
'लगान' की स्टारकास्ट
फिल्म 'लगान' में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रैचेल शैली, पॉल ब्लैकथॉर्न, सुहानी मूल्य, कुलभूषण खरबंदा, राजेन्द्र गुप्ता और रघुवीर यादव जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।  

Lagaan: 'लगान' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स, आमिर खान ने फिल्म के निर्देशक को लगाया गले; देखें तस्वीरें

'लगान' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लगान' का नाम भारतीय इतिहास में सबसे अच्छी फिल्मों की सूची में शामिल है। सैकनिलक के मुताबिक, फिल्म लगान का बजट 25 करोड़ रुपये था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 46.39 रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 58.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed