फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan says I wanted to do Sanjay Dutt role in Sanju

तो इसलिए आमिर खान ने ठुकराया था सुनील दत्त बनने का ऑफर, खुद किया खुलासा

Thu, 24 May 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan says I wanted to do Sanjay Dutt role in Sanju
aamir khan
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' चर्चा में है। फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर में संजय दत्त की अच्छी, बुरी, बेतुकी चीजों, गलतियों, संघर्ष, दिल को झकझोर देने वाली और जबरदस्त कामयाबी समेत हर सफर की दास्तान है।
विज्ञापन


फिल्म की मेकिंग से पहले चर्चा थी कि फिल्म में सुनील दत्त वाला किरदार राजकुमार हिरानी ने अमिताभ के अलावा आमिर खान को भी ऑफर किया था लेकिन आमिर खान ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। इस पर अब तक आमिर खान का कोई बयान सामने नहीं आया था कि आखिर क्यों उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म को मना किया। आमिर खान ने अब इस राज को जाहिर कर दिया है कि वो क्यों इस फिल्म का हिस्सा नहीं बने।
विज्ञापन


आमिर खान ने बताया है, ‘राजकुमार हिरानी ने मुझे स्क्रिप्ट के साथ एप्रोच किया था और मुझे ये पसंद भी आई। वो चाहते थे कि मैं दत्त साहब का रोल प्ले करूं जोकि एक बढ़िया किरदार है और कहानी ज्यादातर पिता-बेटे के बीच रिश्ते पर आधारित है लेकिन संजू का किरदार अविश्वसनीय है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने आगे बताया ‘इसीलिए एक एक्टर के तौर पर, मैंने उनसे कहा कि संजय दत्त का किरदार बेहतरीन है और मेरे दिल को छू गया है। इसीलिए इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार के अलावा कोई और रोल नहीं निभा सकता, जोकि सही में मैं नहीं कर सकता था क्योंकि रणबीर कपूर इसे निभा रहे थे। इसीलिए मैंने कहा कि मुझे कोई और रोल ऑफर न करें।’


यही वजह थी कि फिर आमिर इस रोल को नहीं कर पाए। फिलहाल यह किरदार फिल्म में परेश रावल निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed