फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan daughter ira khan enjoys sunday pool party with friends says we can be swim wear models see pics

Ira Khan: पूल में दोस्तों संग मस्ती करती नजर आईं इरा खान, स्विमिंग ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज

Sun, 24 Apr 2022 10:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan enjoys sunday pool party with friends says we can be swim wear models see pics
पूल में दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं इरा खान - फोटो : insta

आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही बॉलीवुड में कोई फिल्म न की हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह बोल्ड और ट्रेडिशनल दोनों तरह के तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट आते ही छा जाती है और यूजर्स उनकी हर पोस्ट पर जमकर कमेंट करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर से इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों संग पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर भी जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इरा खान आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

विज्ञापन


दिखा बोल्ड अंदाज
इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'हम स्विम-वियर मॉडल बन सकती हैं। बिनी वजह के पूल में...खासतौर पर इस गर्मी में'। इन तस्वीरों में इरा ब्लैक एंड व्हाइट स्विमसूट पहने अपनी दोस्त के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्त को फ्रेंच फ्राई खिलाती नजर आ रही हैं। ज्यादातर रविवार को इरा साड़ी में तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन इस बार वह बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


फैंस कर रहे जमकर कमेंट
इरा की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बिलकुल'। एक यूजर ने इरा की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तुम आसमान में हो, लाखों तारे हैं लेकिन चांद एक ही है, तुम जमीन पर हो, लाखों नज़ारे, लेकिन ताज तो एक ही है, वो हो तुम"। अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed