Aamir Khan: आमिर को अभिनय के साथ खेल से भी है लगाव, राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं अभिनेता
आमिर जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं की लिस्ट में आमिर खान का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपनी अदाकारी से वे करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वे जो भी करते हैं, पूरी शिद्दत के साथ करने की कोशिश करते हैं। अभिनेता हर साल आज के ही के दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। आमिर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं खास बातें...
आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दंगल में वे रेसलर के रूप में नजर आए थे, लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह बात पता होगी कि असल जीवन में भी खेल के प्रति उनकी काफी दिलचस्पी रही है। स्कूल के दिनों में वे टेनिस के शानदार खिलाड़ी हुआ करते थे। यही नहीं, अपने स्कूल के लिए उन्होंने कई राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा भी लिया था और चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इस बात की जानकारी आमिर के पिता ताहिर हुसैन ने खुद दी थी।
The Goat Life: 'द गोट लाइफ' के संगीत लॉन्च में ए.आर रहमान ने दी लाइव परफॉर्मेंस, फिल्म के सभी कलाकार रहे मौजूद
आमिर खान ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत कयामत से कयामत तक से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अपनी पहली ही फिल्म के बाद वे रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने अभिनय से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वे वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की लास्ट हिट याद है?, पढ़िए सात साल पहले की उस कहानी से पहले की नौ और कहानियां