{"_id":"5a7821384f1c1baa1b8b5aa6","slug":"a-man-modified-a-truck-and-make-tank-in-china","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सुपरहिट होने के लिए ट्रक को बना दिया टैंक, चीन ने कार्रवाई कर चौंकाया","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सोशल मीडिया पर सुपरहिट होने के लिए ट्रक को बना दिया टैंक, चीन ने कार्रवाई कर चौंकाया
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 05 Feb 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
चीन में एक शख्स ने पुराने ट्रक को 'टैंक' बना दिया, लेकिन इस कारनामे को सोशल मीडिया पर डालना उनके लिए भारी पड़ गया। सीसीटीवी न्यूज के मुताबिक दक्षिणी गुआनशी में लेबिन नाम के शहर में रहने वाले हुआहिंग ने इस काम में दो महीने लगाए।
उन्होंने एक पुराने ट्रक के आकार में बदलाव किया, एक बंदूक और रडार डिश लगाई। हुआहिंग को उम्मीद थी कि उनके इस कमाल और मैकेनिकल कौशल के कारण वह इंटरनेट पर मशहूर हो जाएंगे।
सीसीटीवी के मुताबिक हुआहिंग ने इस ट्रक को सेना के टैंक जैसे रंग में रंगने की कोशिश की और उसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को दिखाया। लेकिन, दोस्तों के साथ-साथ प्रशासन का ध्यान भी इस 'टैंक' पर चला गया। टीवी के मुताबिक हुआहिंग इस गाड़ी को सड़क पर भी ले जाने वाले थे, लेकिन 22 जनवरी को पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

लाइसेंस रद्द
रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 1750 युआन (करीब 17,805 रुपये) का जुर्माना देना पड़ा और उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया। पुलिस हुआहिंग को 'सुरक्षा शिक्षा' मूल्यांकन के लिए थाने लेकर गई और कहा, ''सड़क यातायात सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने वाले और हुआहिंग व अन्य के लिए खतरनाक'' इस वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसे नष्ट कर दिया जाएगा।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। एक शख्स ने लिखा हुआहिंग के वाहन ने ''पुलिस को डरा'' दिया होगा। एक और व्यक्ति ने कहा, ''ये पता होना कोई मुश्किल बात नहीं है कि सड़कें टैंक के लिए खुली नहीं हैं।'' एक अन्य ने आलोचना करते हुए कहा, ''बहुत सारे ऑनलाइन सेलिब्रिटीज हैं जैसे की यह हैं।''
(रिपोर्टिंग, कैरी एलेन)