फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   61st Filmfare awards announced, bajirao mastani and Piku are dominent

साल के आखिरी में आई बाजीराव मस्तानी ने जीते 8 फिल्मफेयर अवार्ड

Sat, 16 Jan 2016 05:03 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
61st Filmfare awards announced, bajirao mastani and Piku are dominent

61वें फिल्मफेयर अवार्ड 2015 की घोषणा हो गई है। इस बार चारों ओर बाजीराव मस्तानी और पीकू का जलवा छाया रहा। जहां एक ओर बाजीराव मस्तानी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला वहीं फिल्म में बाजीराव का दमदार किरदार निभाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। बाजीराव मस्तानी के निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला तो फिल्म मे दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्म पीकू का दबदबा भी फिल्म फेयर अवार्ड में दिखाई दिया। पीकू को क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला वहीं इस फिल्म दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर की श्रेणी में अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेठ अभिनेता चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक छत के नीचे नजर आया बी-टाउन

61st Filmfare awards announced, bajirao mastani and Piku are dominent

इस मौके पर बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे एक छत के नीचे नजर आए। इसमें बड़े फिल्म सितारों अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर से लेकर छोटे सितारों ने भी हिस्सा लिया।


इस मौके पर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस फॉर क्रिटिक्स चॉइस की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। वहीं फिल्म मसान के लिए निर्देशक नीरज घेवान को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला। फिल्म हीरो में दमदार अभिनय करने के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर (पुरुष) की श्रेणी में सूरज पंचोली को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट डेब्यू एक्टर (महिला) की श्रेणी में फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए भूमि पेडनेकर को चुना गया।

इस मौके पर मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बॉ़लीवुड के कई अभिनेताओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की और दर्शकों का मन मोह लिया।

किसको क्या मिला?

61st Filmfare awards announced, bajirao mastani and Piku are dominent

फिल्म फेयर अवार्ड की अऩ्य श्रेणियों में भी बाजीराव मस्तानी का जलवा कायम रहा। इसके अलावा इऩ फिल्मों ने भी कमाए नाम।

सर्वश्रेष्ठ कहानी- के वी विजयेंद्र प्रसाद 'बजरंगी भाईजान'
सर्वश्रेष्ठ गायक- अरिजीत सिंह, 'सूरज डूबा है' (रॉय)
सर्वश्रेष्ठ गायिका- श्रेया घोषाल, 'दीवानी मस्तानी' (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स- प्रान स्टूडियो (बॉम्बे वेलवेट)
सर्वश्रेष्ठ डॉयलॉग- अनुपम रॉय (पीकू)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन- शाम कौशल (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- मनू आनंद (दम लगा के हईशा)
सर्वेश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- बिरजू महाराज, 'मोह रंग दे लाल' (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ एडिट- फिल्म तलवार
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन- सुजीत सावंत, सलोनी और श्रीराम ऐयंगर (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन- अंजु मोदी और मैक्सिमा (बाजीराव मस्तानी)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed