Sridevi: अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर बनेगी बायोपिक? निर्माता बोनी कपूर ने बताई अपनी योजना!
श्रीदेवी ने अपने करियर में चांदनी, इंग्लिश-विंग्लिश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों की तरह श्रीदेवी की अपनी निजी जिंदगी में भी काफी चर्चित शख्सियत थीं। साल 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था।
विस्तार
निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में है। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की पूरी टीम इन दिनों मैदान के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी दौरान एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को लेकर बात की। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना पर भी चर्चा की।
श्री देवी की बायोपिक को लेकर बोनी कपूर ने कही ये बात
साक्षात्कार में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के जीवन पर बायोपिक बनाने की योजना पर कहा, 'वह बेहद निजी इंसान थीं और उनकी जिंदगी निजी ही रहनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा। जब तक मैं जीवित हूं, तब तक तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा'।
श्रीदेवी का साल 2018 हुआ था निधन
गौरतलब है कि श्रीदेवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। उन्होंने अपने करियर में चांदनी, इंग्लिश-विंग्लिश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों की तरह श्रीदेवी की अपनी निजी जिंदगी में काफी चर्चित शख्सियत रहीं। साल 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था, जिसने पूरे सिने जगत को स्तब्ध कर दिया था। फिलहाल, बोनी कपूर अपनी प्रोडक्शन हाउस की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' की रिलीज में जुटे हुए हैं। यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को किया याद, फोटो साझा कर दी श्रद्धांजलि