{"_id":"66b336b3d378fdd64e0c9000","slug":"bigg-boss-ott-3-finalist-sai-ketan-rao-refuses-reports-of-marrying-shivangi-khedkar-says-she-is-my-friend-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने शिवांगी खेडकर से शादी की खबरों का किया खंडन, कहा- वह मेरी अच्छी दोस्त हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने शिवांगी खेडकर से शादी की खबरों का किया खंडन, कहा- वह मेरी अच्छी दोस्त हैं
Wed, 07 Aug 2024 02:29 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:29 PM IST
सार
बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, अनिल कपूर ने अभिनेता से उनके रिश्ते और शादी की योजनाओं के बारे में पूछा था कि क्या वह शिवांगी से शादी करेंगे। अभिनेता ने बाद में इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
शिवांगी खेडकर, साई केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @saiketanrao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी 3' के फाइनलिस्ट साई केतन राव तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 'मेहंदी है रचने वाली' की को-स्टार शिवांगी खेडकर के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की। अभिनेत्री के साथ उनके डेटिंग की अफवाहें पिछले कई सालों से चल रही हैं। हालांकि, अफवाहों को ज्यादा हवा न देते हुए साई ने अब इन खबरों का खंडन किया है और अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है।
शिवांगी के साथ शादी नहीं करेंगे साई
बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, अनिल कपूर ने अभिनेता से उनके रिश्ते और शादी की योजनाओं के बारे में पूछा था कि क्या वह शिवांगी से शादी करेंगे। अभिनेता ने बाद में इसकी पुष्टि की। बिग बॉस ओटीटी 3 से अपने एलिमिनेशन के बाद, हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत में, साईं ने अपने ही बयान का खंडन किया है।
अभिनेता ने रिश्ते की खबरों का किया खंडन
अभिनेता ने कहा है कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। उसी के बारे में बात करते हुए सई ने कहा, ''ये आपका मानना है, लेकिन वहां उस दिन स्टेज पर अनिल कपूर सर ने दो बातें बोली थीं, एक थी शिवांगी के बारे में जो मेरी दोस्त है और एक थी शादी के बारे में। मैं शादी करने पर सहमत हो गया। मैं इस साल या शायद अगले साल शादी करना चाहता हूं, किसके साथ होगी, देखते हैं।''
विज्ञापन
शिवांगी को दोस्त मानते हैं साई
जब उनसे कहा गया कि शो में उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि वह शिवांगी से शादी करने के लिए राजी हो गए हैं, तो अभिनेता ने कहा, ''बिल्कुल, मुझे पता है कि यही लग रहा है। लेकिन, पूरा क्लियर नहीं है। मैं शिवांगी को उसके जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। शादी कब होगी, किससे होगी। एक-दूसरे के बारे में बात करते हुए, हम सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। सिर्फ बिग बॉस में ही नहीं, उन्होंने बाहरी दुनिया में भी मेरा साथ दिया है।''