Akansha Puri: 'गलत था तो प्रोमो बनाकर क्यों चलाया', सलमान खान की फटकार का आकांक्षा पुरी ने दिया करारा जवाब
'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर हो चुकीं आकांक्षा पुरी , जद हदीद के साथ बिग बॉस के घर में हुए अपने लिपलॉक को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच बाहर आने के बाद आकांक्षा ने शो के मेकर्स पर जमकर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर हो चुकीं आकांक्षा पुरी इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जद हदीद के साथ बिग बॉस के घर में हुए अपने लिपलॉक को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों को काफी फटकार भी लगाई थी। इस बीच बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने शो के मेकर्स पर जमकर निशाना साधा है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि यह इतना नेगेटिव हो जाएगा। वीकेंड के वार में, जब सलमान सर ने मुझे कहा तब मुझे एहसास हुआ। टास्क में जैद के अलावा किसी और के साथ भी करना होता तब भी मैं करती क्योंकि मुझे उस दिन किसी भी कीमत पर टास्क जीतना था। किसी ने नहीं बोला कि यह हमारी गलती है पूरी टीम की गलती है। अगर सॉरी हैं तो हम सब सॉरी हैं, पर मैं बिल्कुल भी सॉरी नहीं हूं। वो मेरे लिए सिर्फ एक टास्क था, मैंने टास्क किया और जीता।'
आकांक्षा ने आगे कहा, 'अगर यह इतना ही गलत होता तो एप में इसके प्रमोशन वीडियो नहीं बनते। एप में उसके टीजर नहीं कटते। ट्रेलर नहीं कटते, थम्बनेल बनाके एपिसोड में नहीं लगाए जाते। अगर वो टेलीकास्ट हुआ है उसके रील्स बनाकर एप पर, पेज पर डाले गए हैं, टेलीकास्ट किया गया है तो वो गलत कैसे हो गया।'
इसके अलावा एक और साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा, 'अगर यह इतनी बड़ी बात थी तो बिग बॉस हमें बीच में बोल देते जैसे वो बाकी चीजों के लिए टोकते हैं कि माइक पहनिए, हिंदी में बात करिए। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला।'