फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout

बिग बॉस 20: 'एक महिला दूसरी को नीचा दिखा रही', वीकेंड का वार के बाद लव के सपोर्ट में आए यूजर्स, स्काउट पर भड़के

Mon, 26 Oct 2026 10:09 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 10:09 AM IST
सार

  • बीते दिन 'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार काफी शानदार देखने को मिला।
  • शो को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट किया।
  • वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी की भी शो में एंट्री हुई। इस पर अब लोग कैसे रिएक्शन दे रहे हैं, आइए देखते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार के बाद सोशल मीडिया पर अब नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, इस बार के एपिसोड को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। उन्होंने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। सिर्फ इतना ही नहीं, होस्ट रोहित ने स्काउट और लव को साफ-साफ शब्दों में कहा कि दोनों भले एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं, लेकिन बाहर चीजें वैसी नहीं दिख रहीं, जैसा वह बताते हैं। दोनों के वीडियो जो वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी की शो में एंट्री हुई। काश्वी ने आते ही स्काउट और लव पर सवालों की बौछार कर दी। अब इस पर लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोगों ने इस बार लव गिल को सपोर्ट किया, तो कुछ ने काश्वी की ही क्लास लगा दी और स्काउट पर भी भड़कते हुए नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout
स्काउट-काशवी-लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार एपिसोड देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'यही इकलौती वजह है कि आज के वीकेंड का वार में मैं काशवी का पक्ष ले रहा हूं। कल रोहित के समझाने की कोशिश करने के बावजूद स्काउट को अभी भी बात समझ नहीं आ रही है। वह 'लव' और उसके करैक्टर की चिंता करने में इतना व्यस्त है कि खुद के बारे में सोचना ही भूल गया है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक महिला का दूसरी महिला को अपमानित करना ताकत की निशानी नहीं, बल्कि निराशाजनक है।' तीसरे शख्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लव बस उसे दिलासा दे रही थी और स्काउट ने लव को गोद में ही बैठा लिया। तुम लोग लव को दोष दे रहे हो, थोड़ी शर्म करो।'
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout
लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया
भड़की लव गिल की टीम
'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट लव गिल की टीम ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लव गिल को झेलनी पड़ी ऑनलाइन आलोचना और उनके चरित्र पर उठाए गए सवालों की कड़ी निंदा की है। लव गिल की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर लव के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

टीम ने सवाल उठाया कि आखिर एक पुरुष की गलतियों के लिए महिला को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाता है? बयान में यह भी कहा गया कि एक महिला को सोच-समझकर किसी पुरुष को फंसाने वाली बताया जा रहा है, जबकि एक समझदार और एडल्ट पुरुष को पीड़ित के रूप में दिखाया जा रहा है। टीम ने साफ किया कि लव ने पहले दिन से ही अपनी सीमाएं तय कर रखी थीं और वह स्काउट को सिर्फ अपना भाई मानती हैं।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout
लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
लव की मां का दर्द भी किया बयां
लव की टीम ने अपने बयान में उनकी मां और परिवार की परेशानी का भी जिक्र किया। टीम ने कहा, 'जरा सोचिए, एक मां घर बैठकर अपनी बेटी को पूरी दुनिया के सामने बदनाम होते देख रही है और कुछ नहीं कर पा रही है। उसकी बेटी को एक पुरुष की भावनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

वहीं, कुछ इन्फ्लुएंसर उसकी तकलीफ का इस्तेमाल लाइक्स, व्यूज और सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे हैं। क्या हमारे अंदर इंसानियत खत्म हो गई है?' टीम के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना से लव का परिवार बुरी तरह टूट गया है।

Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout
बिग बॉस शो की प्रशंसक हैं काम्या पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम@panjabikamya
काम्या पंजाबी ने भी किया लव को सपोर्ट
काम्या ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगर रिश्ता सच्चा होता, तो वह सीमाएं तय करता, न कि रिश्ते तोड़ लेता। अपने पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर 'मैनिपुलेशन' का आरोप लगाना बहुत ही घटिया और छोटी सोच है। अपने आदमी को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना बंद करें। उसे जिम्मेदार ठहराएं।'

रोते हुए नजर आईं लव गिल
हाल ही में शो का एक प्रोमो भी सामने आया, जिसमें लव गिल वीकेंड का वार एपिसोड के बाद रोते हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने स्काउट से कहा कि उनकी वजह से उनका पूरा करियर खराब हो गया है।

Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout
स्काउट-काशवी-लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोली थीं काश्वी
वीकेंड का वार में आने के बाद काश्वी ने स्काउट ने कहा कि कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय? आपके हर टच, हर चीज पर जूम इन किया जाता है। इसके बाद वह लव से पूछती हैं कि क्या आप बाहर भी अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसे ही रहती हैं?

इस पर लव कहती हैं कि मेरे लिए ये नॉर्मल है, क्योंकि मेरे दर्द हो रहा है। काश्वी आगे कहती हैं और तन्मय आपने मुझे इससे कंपेयर कैसे किया। जवाब में स्काउट कहते हैं कि वो मेरा यहां ख्याल रखती है और उसके साथ घर वाला कंफर्ट मिलता है।'

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed