फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 new captain amaal mallik after pranit more tanya mittal shehbaz badesha

बिग बॉस 19 में हुआ बड़ा 'खेला', प्रणित मोरे के बेघर होने के बाद इस कंटेस्टेंट को मिली कप्तानी

Wed, 05 Nov 2025 09:00 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 05 Nov 2025 09:00 AM IST
सार

Bigg Boss 19 New Captain: 'बिग बॉस 19' के घर में प्रणित मोरे के एविक्शन के बाद अब घर को नया कप्तान मिल गया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सदस्य पहले भी घर पर राज कर चुका है। 

विज्ञापन
bigg boss 19 new captain amaal mallik after pranit more tanya mittal shehbaz badesha
बिग बॉस 19 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। कभी किसी के बीच दोस्ती टूट रही है, तो कभी नए रिश्तों की शुरुआत हो रही है। इस हफ्ते शो में एक बड़ा बदलाव तब देखने को मिला जब घर के पुराने कप्तान प्रणित मोरे की मेडिकल इमरजेंसी के चलते बाहर जाने के बाद घरवालों को नया कप्तान मिला। और यह जिम्मेदारी फिर एक बार उस शख्स के हाथों में आई है जिसने पहले भी घर की बागडोर संभाली थी। आखिर कौन बना है घर का नया कप्तान, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


अमाल मलिक बने घर के नए कप्तान
‘बिग बॉस’ के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज के मुताबिक इस हफ्ते हुए कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली और वो घर के नए कैप्टन बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अमाल पहले भी एक बार घर की कमान संभाल चुके हैं और इस बार भी उन्होंने अपने शांत लेकिन रणनीतिक खेल से सबको पीछे छोड़ दिया। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में घर का माहौल कितना बदलता है और क्या वो पिछले बार से बेहतर साबित होते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर स्टाइल में हुआ कैप्टेंसी टास्क
इस बार का टास्क कुछ हटकर था। घर में म्यूजिकल चेयर जैसा एक खेल हुआ, लेकिन ट्विस्ट के साथ। कंटेस्टेंट्स को म्यूजिक बंद होते ही एक-एक चौकोर बॉक्स में खड़ा होना था। नियम ये था कि अगर किसी बॉक्स में दो लोग खड़े हो जाते हैं, तो दोनों सीधे बाहर हो जाएंगे।

पहले राउंड में तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा बाहर हुए, दूसरे राउंड में फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी ने रेस छोड़ी। तीसरे में नीलम गिरी और अभिषेक बजाज, चौथे में गौरव खन्ना और मालती चाहर, और आखिर में अशनूर कौर व कुनिका बाहर हो गए। अंत में सिर्फ अमाल मलिक बचे और उन्होंने जीत दर्ज की।


प्रणित मोरे घर से हो गए थे बेघर
पिछले हफ्ते प्रणित मोरे ने शानदार खेल दिखाते हुए कैप्टेंसी टास्क जीता था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें इलाज के लिए घर से बाहर भेज दिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी तबीयत में सुधार है और वो जल्द ही घर में दोबारा एंट्री कर सकते हैं। फैंस भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या बदलेगा अमाल के नेतृत्व में माहौल?
अमाल की कप्तानी हमेशा से ही दिलचस्प रही है। वो न तो ज्यादा झगड़ों में पड़ते हैं और न ही किसी का पक्ष लेते नजर आते हैं। लेकिन इस बार घर में पहले से ज्यादा तनाव और गुटबाजी चल रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी शांत स्वभाव की रणनीति इस बार उन्हें कितना आगे ले जाती है। फिलहाल बिग बॉस के फैंस एक नई कैप्टेंसी, नए नियम और नए टकराव के लिए तैयार हैं- क्योंकि बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed