फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt and Amaal Mallik discussing About strategy of Malti In Salman Khan Hosted Show

बिग बॉस 19: क्या अमाल मलिक और फरहाना समझ गए मालती चाहर की यह चाल? कहा- 'कितनी भी कोशिश करे, पब्लिक समझती है'

Wed, 12 Nov 2025 07:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Nov 2025 07:01 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज की विदाई हो चुकी है। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंचीं मालती चाहर भी हर दांव-पेंच लगाकर गेम खेल रही हैं। उनकी रणनीति पर हाल ही में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक बात करते दिखे।

विज्ञापन
Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt and Amaal Mallik discussing About strategy of Malti In Salman Khan Hosted Show
'बिग बॉस 19' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'बिग बॉस 19' दिलचस्प मोड़ पर है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, रियलिटी शो और रोमांचक हो रहा है। हर प्रतिभागी घर के अंदर टिके रहने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश में जुटा है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में पहुंचीं मालती चाहर भी सारे दांव-पेंच लगा रहे हैं। इसे लेकर घर के अंदर प्रतिभागी आपस में चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट इस पर बात करते दिखे।

विज्ञापन


अमाल और फरहाना ने की मालती को लेकर चर्चा
जियो हॉटस्टार पर रियलिटी शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल को एक साथ बैठे देखा जा सकता है। शो में फरहाना और अमाल आपस में मालती को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फरहाना कह रही हैं, 'मालती बहुत हार्ड कोशिश कर रही है। दो हफ्ते में यही कर लेगी'। अमाल कहते हैं, 'कर भी ले तो पब्लिक समझती है। नकल चापलूसी का एक रूप है'। इस पर फरहाना उनकी बात से सहमत नजर आईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


दर्शकों की समझ से परे अमाल-फरहाना की दोस्ती
अमाल और फरहाना की बातचीत पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'फरहाना घर में फैशन क्वीन है'। कमेंट बॉक्स में तान्या मित्तल और फरहाना के फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा प्रतिभागी को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अमाल के पास कोई और है ही नहीं, जिससे बात कर सके'। एक यूजर ने लिखा, 'अमाल और फरहाना का समझ नहीं आता वे दोस्त हैं या दुश्मन'।

टॉप सात प्रतिभागियों के बारे में गौरव और शहबाज की चर्चा
एक अन्य प्रोमो में गौरव खन्ना और शहबाज बात करते दिख रहे हैं। दोनों प्रतिभागी घर के अंदर टॉप सात प्रतिभागियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। गौरव शहबाज से पूछते हैं, 'तेरे को क्या लगता है? टॉप 7 बोल'। इस पर शहबाज कहते हैं, 'तुम तो हो ही। तुम, प्रणित, मैं, अमाल और तान्या'। 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed