Bigg Boss 19: पिता को देख नहीं थमे अशनूर के आंसू, शहबाज ने की उठक-बैठक; कुनिका ने बुलाया समधी
Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 में मच अवेटेड फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले कुनिका के बेटे अयान पहुंचे, जिनके बाद अशनूर कौर के पिता भी घर के अंदर पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंट्री होते ही टूट गईं अशनूर
एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही अशनूर अपने पिता को घर में प्रवेश करते देखती हैं, उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं लेते। कई हफ्तों से घर की राजनीति, ताने और व्यक्तिगत टिप्पणियों का सामना कर रही अशनूर अपने पिता को देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और उनसे लिपटकर रो पड़ीं। अशनूर को रोते देख उनके पिता भी भावुक हो जाते हैं।
Hui masti, heartfelt moments aur rishtey ki baat, apne paapa ko dekh Ashnoor rok nahi paayi apne jazbaat. ✨🫶🏻
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.विज्ञापन विज्ञापन
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/lwW19s0A5E — JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 17, 2025
‘डोगली’ कहे जाने पर पिता की प्रतिक्रिया
बीते दिनों एक टास्क के दौरान शहबाज बदेशा ने अशनूर को ‘डोगली’ यानी दो चेहरे वाली कहा था। इस टिप्पणी ने अशनूर को गहरा आहत किया था और अब इस मामले पर उनके पिता ने सीधे बात करते हुए शहबाज से सवाल कर लिया। हालांकि अशनूर के पिता ने शहबाज से काफी हंसते हुए ही सवाल किया।
यह खबर भी पढ़ें: 'इनकी हर एक परफॉर्मेंस मास्टरक्लास', मनोज बाजपेयी पर बोले जयदीप अहलावत; 'द फैमिली मैन 3' में साथ आएंगे नजर
घर में मजेदार बातें भी हुईं
हालांकि माहौल पूरी तरह गंभीर नहीं रहा। पिता की मौजूदगी ने घर में कुछ हल्के-फुल्के पल भी लेकर आए। अन्य सदस्यों से उन्होंने आराम से बातचीत की, मजाक किया और यह भी जानने की कोशिश की कि अशनूर घर में किस तरह का माहौल झेल रही है।
ग्रैंड फिनाले नजदीक, बढ़ रहा ड्रामा
शो अब अपने अंतिम चरण में है। मिड-वीक एलिमिनेशन के बाद अब सिर्फ नौ खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। फैमिली वीक में और भी कई करीबी रिश्तेदार घर में कदम रखेंगे। यह एपिसोड दर्शकों के लिए भावनाओं से भरा साबित होगा, क्योंकि परिवारवालों को देखकर कंटेस्टेंट्स एकदम टूटकर बिखर सकते हैं।