फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   rape of bhojpuri actress in gurugram hotel victim accused her Instagram friend

Bhojpuri: इंटरव्यू के बहाने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप, दोस्त पर लगाया आरोप

Fri, 21 Jul 2023 09:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 21 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पुलिस ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले युवती इंस्टाग्राम के जरिए महेश पांडे नाम के शख्स के संपर्क में आई थी, जिसने उसे भोजपुरी सिनेमा में काम ऑफर किया।

विज्ञापन
rape of bhojpuri actress in gurugram hotel victim accused her Instagram friend
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम में एक भोजपुरी आर्टिस्ट को उसके इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने इंटरव्यू के बहाने से होटल में बुलाया था। वहां उस शख्स ने भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कई फॉलोवर्स हैं और वह वहां अक्सर अपने पोस्ट साझा करती हैं।

विज्ञापन

विरोध करने पर दी मारने की धमकी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले युवती इंस्टाग्राम के जरिए महेश पांडे नाम के शख्स के संपर्क में आई थी, जिसने उसे भोजपुरी सिनेमा में काम ऑफर किया। 29 जून को उसने इंटरव्यू लेने के बहाने गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके स्थित एक होटल में बुलाया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने कमरा बुक किया हुआ था। युवती से कुछ सवाल पूछने के बाद महेश अचानक से शराब पीने लगा। यह देखकर युवती उठकर जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बुधवार को मामले पुलिस से शिकायत की।


इसे भी पढ़ें- Bawaal Review: अज्जू भैया के नाम लिखैया की चिट्ठी, गिन गिनकर उधेड़े इतिहास के अध्यापक के तार
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी से बुक कराया था कमरा
आरोपी महेश पांडे गुरुग्राम के चकरपुर एरिया का रहने वाला बताया गया है। युवती का आरोप है कि उसने होटल में भी सुभाष नाम की फर्जी आईडी से रूम बुक कराया था। मामले में उद्योग विहार थाना में रेप, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed