फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Pawan Singh Share Post Amid Row With Wife Jyoti Says He Didn't Join Bharatiya Janata Party To Contest Election

‘चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की’, पत्नी से विवाद के बीच पवन सिंह ने की पोस्ट; फैंस ने किया रिएक्ट

Sat, 11 Oct 2025 01:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Oct 2025 01:44 PM IST
सार

Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हैं। पत्नी ज्योति ने अभिनेता पर कई आरोप लगाए। अभिनेता भी अपना पक्ष सामने रखा। इसी विवाद के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पवन सिंह ने राजनीति में आगे बढ़ने की अपनी मंशा को जगजाहिर किया। 
 

विज्ञापन
Pawan Singh Share Post Amid Row With Wife Jyoti Says He Didn't Join Bharatiya Janata Party To Contest Election
गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhpawan999

विस्तार

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्मों के बजाय वह निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे। पत्नी ज्योति से उनका तलाक का मामला जगजाहिर हो चुका है। पत्नी ने कई आरोप भी पवन सिंह पर लगाए हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट पवन सिंह ने की है। इस पोस्ट में एक फोटो भी है, जिसमें वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ हैं। इसी पोस्ट में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े का असल कारण साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं पवन सिंह 
पवन सिंह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने अकेले मनाया करवा चौथ, खेसारी लाल यादव बोले- 'अपनी चंदा के साथ देखा चांद'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


फैंस ने पवन सिंह के फैसले को सराहा 
पवन सिंह की पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा, ‘आपकी बात से सहमत हूं। जनता की सेवा करने के लिए नेता होना जरूरी नहीं होता। आप दिल से सबको सम्मान देते हैं और अपना सहयोग कर सबके दुख-सुख में सेवा करते हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ये तमाचा है नफरत करने वालों के मुंह पर, अब क्या आरोप लगाओगे नफरत करने वालों। लव यू भैया। एक और फैन कमेंट करता है, ‘आप से यही उम्मीद थी, आप राजा है। आप पर बिधायक का पद सूट नहीं करता है, बॉस।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed