Dinesh Lal Yadav Film: सामने आया निरहुआ की फिल्म 'चार फेरे सात वचन' का फर्स्ट लुक, आम्रपाली के साथ जमेगी जोड़ी
Dinesh Lal Yadav Movie: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म 'चार फेरे सात वचन' है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है।
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के फैंस को होली से पहले तोहफा मिला है। अभिनेता की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। निरहुआ की अगली फिल्म है 'चार फेरे सात वचन'। आज बुधवार को फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
बंदूक थामे दिखे निरहुआ
दिनेश लाल यादव ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वे हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। साफ है कि फिल्म में सुपरस्टार का एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिलेगा। पोस्टर पर आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की भी झलक है।
फैंस को पसंद आया अंदजा
निरहुआ की इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है। प्रदीप पांडेय और सुरेंद्र कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसमें आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की पहली झलक पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर लिख रहे हैं, 'दमदार है आपका अंदाज, फिल्म का इंतजार है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Sonu Nigam: नॉमिनेशन नहीं मिलने पर आईफा से खफा सोनू निगम, पोस्ट साझा कर कसा तंज, राजस्थान सरकार को भी घेरा
'पटना से पाकिस्तान 2' में आएंगे नजर
अपनी इस फिल्म के अलावा दिनेश लाल यादव अपनी एक और फिल्म को लेकर जबर्दस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। वह फिलम है, 'पटना से पाकिस्तान 2'। बीते दिनों उन्होंने लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग से कुछ झलकियां भी शेयर की थीं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल जून में रिलीज हो सकती है। यह दिनेश लाल की साल 2015 में आई फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' की ही अगली कड़ी है।
यह खबर भी पढ़ें:
Bhumi Pednekar Imran Khan: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इमरान खान की कमबैक फिल्म? जानिए कब शुरू होगी शूटिंग